READ MORE
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने बुधवार को दावा किया कि 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने एक बार उन्हें बस ड्राइवर कहा था. कैफ अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘सवाल और जवाब’ का सत्र कर रहे थे, उनसे जब एक प्रशंसक ने पूछा कि नासिर हुसैन की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने अहम मैच में 87 रन की विजेता पारी के दौरान उनके खिलाफ छींटाकशी की थी.अपने ट्वीट में प्रशंसक ने कहा, ‘कैफ नेटवेस्ट फाइनल के दौरान आप और युवराज किस बात पर चर्चा कर रहे थे. क्या इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कुछ कहा था?’ इसकी प्रतिक्रिया में कैफ ने कहा, ‘हां, हुसैन ने मुझे बस ड्राइवर कहा था. उन्हें एक दौरे पर ले जाना अच्छा था.’ नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में मिली जीत भारत क्रिकेट इतिहास के पन्नों में शामिल है. इस मैच में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस ट्रेसकोथिक और हुसैन की शतकीय पारी के दम पर भारत के सामने पांच विकेट के नुकसान पर 326 रनों का लक्ष्य रखा था.
Yes, Nasser Hussain actually called me a Bus driver 🙂 was good to take them for a ride ! https://t.co/wUeeUnowdN
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 27, 2018
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे. जब युवराज और कैफ की 121 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला और कैफ की 87 रनों की पारी के दम पर भारत ने तीन गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस शानदार जीत के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी उताकर हवा में लहराते हुए जीत का जश्न मनाया था, जो हमेशा के लिए यादगार लम्हा बन गया.
No comments:
Post a Comment