Wednesday, 28 February 2018

आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत के मामले में दिल्‍ली पुलिस को नोटिस


READ MORE

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से बदसलूकी और मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. दिल्‍ली पुलिस को 7 मार्च तक नोटिस का जवाब देना है. बताया जाता है कि उसी दिन विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी.गौरतलब है कि तीस हजारी कोर्ट के सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब आप विधायक ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. तीस हजारी सेशन कोर्ट की जज अंजू बजाज चंदना ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोप गंभीर है. इसीलिए प्रकाश जरवाल को जमानत नहीं मिल सकती. बता दें कि देवली से आप विधायक प्रकाश जरवाल ने हाल में हुई अपनी शादी का हवाला देते हुए कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी. जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि 56 साल के व्यक्ति के साथ जिस तरह से मारपीट हुई है, ये काफी गंभीर मामला है.

No comments:

Post a Comment