Friday, 7 December 2018

सबरीमाला विवाद पर बोलीं स्मृति ईरानी, 'पुरुषों को भी खास वेश-भूषा में जाना पड़ता है मंदिर'


READ MORE

जागरण फोरम के उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी समेत देश की कई हस्तियों ने शिरकत की. उद्घाटन भाषण में शामिल हस्तियों ने ‘युवा उम्मीदों के भारत’ जैसे कई मुद्दों पर अपना विजन रखा. इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सबरीमाला मुद्दे पर कहा, ‘मंदिर में महिलाओं को रोकने की ही बात नहीं, पुरुषों को भी एक खास वेश-भूषा में जाना पड़ता है.’स्मृति ईरानी ने कहा, ‘जहां महिला सशक्त हुई वहां स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर दिया गया है. महिला सशक्तिकरण में पूरे परिवार का उत्थान छिपा है.’ नारी शक्ति और वोटबैंक पर जागरण फेरम के सत्र में स्मृति ईरानी ने कहा, ‘छंदों में महिलाओं की आजादी और अधिकारों की बात नहीं कर सकते. महिलाओं को कभी वोटबैंक के रूप में देखा नहीं गया’


ये भी पढ़ें: जब स्मृति ईरानी ने खुद उड़ाया अपने मोटापे का मजाक, कहा- उठा ले रे बाबा


स्मृति ईरानी ने कहा, ‘अगर कोई महिला अपनी मर्जी से घूंघट निकालती है और किसी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है तो वह रूढ़िवादी नहीं है. सशक्तीकरण ड्रेसकोड नहीं, मानसिकता है.’ इस फोरम में धर्म और राजनीति के घालमेल तथा नारी सशक्तीकरण जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी. वहीं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी शरीक होंगे और मनोरंजन का तड़का लगाएंगे.ये भी पढ़ें: वार-पलटवार: स्मृति ईरानी ने कहा- कांग्रेस महिला सशक्तिकरण पर करती है दोगली बात


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/cricket-australia-ban-three-women-cricketer-496709.html

No comments:

Post a Comment