Sunday, 2 December 2018

विजयवर्गीय बोले- राम मंदिर के लिए अभी कोई अध्यादेश नहीं ला रही BJP सरकार


READ MORE

लोकसभा चुनाव नज़दीक आते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अयोध्या में राम मंदिर का राग छेड़ दिया है. अयोध्या में हाल में हुई धर्मसभा में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मंदिर निर्माण के लिए सरकार से अध्यादेश लाने की मांग की थी. वीएचपी के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और शिवसेना भी केंद्र से ऐसी मांग कर चुके हैं. लेकिन, बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सरकार राम मंदिर पर फिलहाल कोई अध्यादेश नहीं लाने जा रही. पार्टी महासचिव ने कहा कि उचित वक्त आने पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन जाएगा.जब अयोध्या में राममंदिर बनाने को कांग्रेस लाई थी अध्यादेश और बीजेपी ने किया था विरोध


हालांकि, कैलाश विजयवर्गीय ने ये भी कहा कि एकमात्र बीजेपी ही ऐसी पार्टी है, जो अयोध्या में राम मंदिर बनवा सकती है. इसके अलावा किसी दूसरी पार्टी में ऐसी हिम्मत नहीं है कि वो मंदिर का निर्माण करवा दे. बता दें कि अयोध्या का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. कोर्ट ने इस मामले पर 1 मार्च 2019 तक सुनवाई टाल दी है.


राम मंदिर को लेकर RSS की आज से नई मुहिम, 9 दिन तक निकालेगी रथ यात्राबीजेपी महासचिव ने कहा, ‘इस वक्त अध्यादेश लाने का कोई सवाल ही नहीं उठता. क्योंकि अगर पार्टी ने ऐसा किया तो ये अच्छा कम और बुरा ज्यादा साबित होगा. क्योंकि, इस मुद्दों को विपक्ष जोर-शोर हो उठाएगा. अगले साल मार्च-अप्रैल में आम चुनाव होने हैं. अगर बीजेपी सरकार इससे पहले राम मंदिर पर अध्यादेश लाती है, तो कांग्रेस और बाकी दल इसे राजनीतिक फायदे के तौर पर देखेंगे. मंदिर निर्माण पर अल्पसंख्यकों को भड़काया जा सकता है. वोटों का ध्रुवीकरण भी हो सकता है.


वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू के चौकीदार-चोर वाले बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि सिद्धू जब तक तक बीजेपी में थे, वे गंगा में थे लेकिन अब वे कांग्रेस के गटर में गिर गए हैं.


मंदिर के लिए आएसएस की दूसरी रथ यात्रा
अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) शनिवार से रथ यात्रा निकालने जा रही है. इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी. राम मंदिर के लिए जन समर्थन जुटाने के लिए यह यात्रा 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक पूरी दिल्ली में निकाली जा रही है.


25 नंवबर को हुई थी वीएचपी की धर्मसभा
विश्व हिंदू परिषद पहले से ही पूरे देश में जन समर्थन जुटाने में लगा हुआ है. वीएचपी ने बीते शनिवार (25 नवंबर) को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धर्मसभा की थी. जिसमें देशभर से साधु-संतों का जमावड़ा लगा था. शिवसेना ने भी इसी पर अलग से कार्यक्रम किया था. शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंदिर को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो दोबारा बीजेपी सरकार नहीं आएगी.


1992 में निकली थी पहली रथ यात्रा
बता दें कि 1992 में आरएसएस ने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में एक देशव्यापी रथ यात्रा निकाली थी. इस रथ यात्रा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए बड़े आंदोलन किए थे. वहीं, इस आंदोलन के बाद देशभर में सांप्रदायिक झड़प की घटनाएं हुईं. 6 दिसंबर 1992 को कारसेवको ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिरा दिया था. अयोध्या का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. कोर्ट ने अभी तक सुनवाई को कोई तय तारीख तय नहीं की है


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/t20-world-cup-2016-world-cup-india-pakistan-ind-vs-pak-imran-khan-462155.html

No comments:

Post a Comment