READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लैंड डील केस में प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा के ऑफिस में रेड डाली है. ईडी के अधिकारियों ने ऑफिस को सील कर दिया है और किसी को भी अंदर और बाहर जाने की इजाजत नहीं है. बताया जाता है कि दिल्ली और बैंगलोर में एक साथ छह जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. दिल्ली के केजी मार्ग सुखदेव विहार शामिल है.स्काई लाइट के वकील सुमन ज्योति ने कहा है कि किसी को भी ऑफिस के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. ये किस तरह का रुल ऑफ लॉ है? ये देश का लोकतंत्र है. अधिकारी किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं. लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है. हम डाक्यूमेंट दे रहे हैं, लोगों को अंदर क्यों बंद किया गया है.
बता दें कि डीएलएफ और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज मामले की भी तफ्तीश ईडी कर रही है. हरियाणा के शिकोहपुर जमीन घोटाले मामले की जांच भी ईडी के पास है. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम भी मामला दर्ज कर सकती है. ये मामला करीब पांच हजार करोड़ की मुनाफाखोरी का है.
इसे भी पढ़ें :- प्रवर्तन निदेशालय ने भूमि सौदे मामले में रॉबर्ट वाड्रा को भेजा समन, जल्द होगी पूछताछगौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की पड़ताल सीबीआई कर सकती है. सीबीआई के साथ–साथ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भी इस मामले में तफ्तीश करने वाली है. जमीन घोटाले से जुड़े एक और नए मामले को प्रवर्तन निदेशालय दर्ज करने वाली है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम हरियाणा पुलिस के संपर्क में है. हरियाणा में दर्ज किए गए मामले को प्रवर्तन निदेशालय टेकओवर करेगी.
इसे भी पढ़ें :- बढ़ सकती हैं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, CBI दर्ज कर सकती है केस
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/cricket-australia-ban-three-women-cricketer-496709.html
No comments:
Post a Comment