Sunday, 2 December 2018

Election Live: तेलंगाना में आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देते हुए सोमवार को तेलंगाना स्थित हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री सोमवार को राजस्थान स्थित जोधपुर में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के गडवल में रैली को संबोधित करेंगे.  राहुल गांधी हैदराबाद के जुबली हिल्स और कुकटपल्ली में भी जनसभा करेंगे. वह राज्य के विकाराबाद जिले में विलियम मून हाईस्कूल ग्राउंड में भी सभा करेंगे.


तेलंगाना और राजस्थान में सात दिसंबर को मतदान होंगे. दोनों राज्यों में पांच दिसंबर को प्रचार समाप्त हो जाएगा. राज्यों के चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे.


मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम चुनाव से जुड़े Live Updates के लिए बने रहें News18 Hindi के साथ…


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/kzPgDV5b1cI/story01.htm

No comments:

Post a Comment