Friday, 1 December 2017

राहुल गांधी हिंदू हो या क्रिश्चियन, धर्म से क्या लेना देना: पारसी पंचायत


READ MORE

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद कथित रूप से गैर हिंदू के रूप में एंट्री के बाद उनके धर्म को लेकर बहस छिड़ गई है. इस बीच पारसी पंचायत का कहना है कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. पारसी पंचायत के मुखिया रिटायर्ड ब्रिगेडियर जहांगीर अंकलेसरिया ने कहा, ‘राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम, क्रिश्चियन हैं या पारसी, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.’जहांगीर अंकलेसरिया का कहना है कि किसी का धर्म क्या है इससे क्या लेना देना. हमे सिर्फ इंसान और इंसानी मूल्यों का आदर-सम्मान करना चाहिए. हमारे लिए ये बात कोई मायने नहीं रखती है.


बता दें कि सोमनाथ मंदिर के गैर हिंदू के रजिस्टर में राहुल गांधी के कथित तौर पर एंट्री करने की बात सामने आई थी. बीजेपी ने इसे लपक लिया था. गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी कई मंदिरों में पूजापाठ कर चुके हैं. ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर राहुल गांधी का धर्म क्या है?


गुजरात में बसे कुछ पारसी लोगों के मुताबिक, इंदिरा गांधी न कभी पारसी समुदाय के बीच गई थी और न ही कभी उन्होंने वहां जाने का आग्रह दिखाया था. राहुल भी करीब-करीब इसी रस्ते पर चले हैं. राहुल के दादाजी फिरोज गांधी इलाहाबाद के रूढ़ीवादी पारसी परिवार से ताल्लुक रखते थे. इस परिवार का “पैलेस थिएटर” आज भी इलाहबाद में मौजूद है.उनके मुताबिक, फिरोज गांधी जब मुंबई में थे, तब इंदिरा नवरोज (जनेऊ) और शादी-ब्याह के मौके पर अक्सर आया करती थीं. इंदिरा को फिरोज गांधी की बीवी के रूप में जरूर हमने स्वीकार किया था, लेकिन पारसी कौम ने उसे कभी पारसी नहीं समझा. बता दें कि पारसी कौम से बाहर शादी करने वाले लोगों को पारसी पंचायत समाज से दूर कर देती है.


इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को शिवभक्त बताया है. उन्होंने कहा, ‘देश जानता है कि राहुल गांधी अनन्य शिवभक्त हैं.’ इस प्रकार कांग्रेस नेता ने उन्हें भोले का भक्त बता दिया है, इसके आधार पर धर्म आप खुद तय कर सकते हैं. विरोधाभाषी बात यह है कि अगर वे शिवभक्त हैं तो उनकी मंदिर के रजिस्टर में एंट्री क्यों की गई है.


ये भी पढ़ें: पीएम से राहुल गांधी का तीसरा सवाल : प्राइवेट कंपनियों से क्यों खरीदी महंगी बिजली?

डेमोक्रेसी से स्किल डेवलपमेंट तक, ओबामा के स्पीच की बड़ी बातें


READ MORE

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में हिस्सा लेने शुक्रवार को भारत पहुंचे. समिट में ओबामा ने 20 मिनट तक स्पीच दी. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, लोकतंत्र, आर्थिक सुधार और वैश्विकरण पर बात की. ओबामा ने कहा कि भारत जैसे मुल्क को अपने लोगों के ‘स्किल डेवलपमेंट’ पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.बराक ओबामा ने सुबह 11:30 बजे अपना अपनी स्पीच शुरू की और 11:50 तक बोलते रहे. इस कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और वरिष्ठ कांग्रेस लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए.


ओबामा के स्पीच की बड़ी बातें:-


-ओबामा ने कहा, “इंटरनेशनल ऑर्डर स्थापित करने के लिए हमने काफी कुछ किया है. इसके बावजूद तनाव बना हुआ है. दुनिया में वैश्विकरण, आतंकवाद, असमानता जैसे तत्वों ने तनाव को बढ़ावा दिया है.”


-उन्होंने कहा, “कम्युनिकेशन से ही लोगों को असली ताकत मिलती है और आज दुनिया अधिक कनेक्टेड है. हालांकि, दुनिया में कई सारे विभाजनकारी तत्व भी सक्रिय हैं.”



-बराक ओबामा ने कहा, “राष्ट्रपति के तौर पर दो बार भारत आने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति रहा. मैंने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की. मेरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे. दोनों देशों के बीच कई सारी समानताएं हैं.”



-ओबामा ने दुनिया में बढ़ते राष्ट्रवाद और नस्लवाद का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका में कई चीजें एक जैसी हैं, हमारा लोकतंत्र, हमारा संविधान, हमारे मूल्य. उन्होंने कहा कि यह ऐसा वक्त है जब खुद लोकतंत्र पर सवाल है.”



-भारत जैसे मुल्क को अपने लोगों के कौशल विकास पर अधिक ध्यान देना चाहिए. इसी से युवाओं को जॉब मिलेगी और उनका भविष्य बेहतर होगा. कोई शक नहीं कि ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण जॉब जा रही है, लेकिन स्किल बढ़ाने से हमें दूसरे तरह की नौकरियां मिल सकती हैं.”



-ओबामा ने कहा, “मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा नकारे जाते हैं. टॉप 1 प्रतिशत लोग ज्यादा धन इकट्ठा कर लेते हैं और गरीबों को कुछ नहीं मिलता. हमें मजदूरों को सही मजदूरी, किसानों को सही दाम देना होगा.”



-ओबामा ने कहा, “आज खुद लोकतंत्र पर सवाल खड़ा किया जा रहा है. आज इंटरनेट के जरिए फर्जी प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए विनाशकारी हो सकता है. इंसान-इंसान में फर्क करना बेहद खतरनाक है.”



-आर्थिक समानता पर ओबामा ने कहा, “मध्यम वर्ग के लोग उपेक्षित हैं और टॉप के 1 प्रतिशत लोगों के पास संपंत्ति का बड़ा हिस्सा है. ऐसा लगता है कि यह पूरा गेम फिक्स्ड है.”



-उन्होंने कहा, “हमें इस दिशा में काम करना चाहिए कि टैक्स का पालन बेहतर तरीके से हो और गरीब और अमीर मुल्कों के बीच का अंतर कम हो”



-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “एशिया ही नहीं, भारत को वैश्विक स्तर पर भी बड़ी भूमिका निभानी है.”



-ओबामा ने कहा, “मैं जानता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत की एकता पर यकीन रखते हैं. लेकिन इस एकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी है. लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण ऑफिस जनता का ऑफिस होता है. यदि आप किसी राजनेता को गलत काम करते देखते हैं तो नागरिक होने के नाते आपको सवाल पूछना चाहिए.”


-ओबामा ने मोदी और मनमोहन सिंह दोनों को अपना अच्छा दोस्त बताया. उन्होंने कहा, “मोदी के जेहन में देश के लिए एक विजन है. मोदी के साथ ही डॉक्टर मनमोहन सिंह भी मेरे अच्छे दोस्त हैं.”


-पाकिस्तानी आतंकवाद पर बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका भी पाक टेरर का शिकार बना है. उन्होंने कहा कि 26/11 हमलों ने अमेरिका को भी प्रभावित किया था. हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पाकिस्तान ने 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी ओसामा के बारे में जानकारी नहीं थी.


ये भी पढ़ें:  परवेज मुशर्रफ को वैश्विक आतंकी घोषित करे अमेरिकाः बलूच नेता


पीएम से राहुल गांधी का तीसरा सवाल : प्राइवेट कंपनियों से क्यों खरीदी महंगी बिजली?

ओबामा बोले


READ MORE

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में हिस्सा लेने भारत आए हैं. ओबामा जब पिछली बार भारत आए थे, तो उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी उनके साथ थीं. लेकिन, इस बार वह अकेले भारत आए. बराक ओबामा ने इस दौरान बताया कि मिशेल ओबामा उनसे नाराज हैं.मिशेल की नाराजगी की वजह बताते हुए ओबामा ने कहा, “उनकी शिकायत है कि इस बार उन्हें भारत लेकर क्यों नहीं लेकर आया?” बता दें कि 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भारत आए थे.


ओबामा को है कुकिंग का शौक
वहीं, ओबामा ने देश-दुनिया के मुद्दों से हटकर भी बात की. उन्होंने बताया कि फुर्सत के पलों में उन्हें कुकिंग का शौक है. वह दाल और चिकन अच्छा बना लेते हैं.करण थापर से बातचीत में बराक ओबामा ने एक डिनर में दाल खाने का किस्सा शेयर करते हुए बताया, “मैं पहला यूएस प्रेसिडेंट हूं जिसे दाल बनानी आती है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चपाती बना सकते हैं तो उन्होंने कहा, “नहीं मेरी रोटियां अच्छी नहीं बनतीं.”


व्हाइट हाउस की दिवाली का किया जिक्र
समिट में ओबामा ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति के तौर पर दो बार भारत आने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति रहा. मैंने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की.”


‘भारत-अमेरिका में कई समानताएं’
भारत-अमेरिका के आपसी संबंध के बारे में बताते हुए ओबामा ने कहा, “मेरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे. दोनों देशों के बीच कई सारी समानताएं हैं.”


ये भी पढ़ें: डेमोक्रेसी से स्किल डेवलपमेंट तक, ओबामा के स्पीच की बड़ी बातें


किम जोंग उन को काबू में रखने के लिए भारत की मदद चाहता है अमेरिका!

जानिए, क्यों मनाया जाता है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी


READ MORE

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला इस्लामिक त्योहार ईद-ए-मिलाद-उन-नबी एक दिसंबर से शुरू होकर दो दिसंबर तक मनाया जाएगा.पैगंबर हजरत मोहम्मद आखिरी संदेशवाहक और सबसे महान नबी माने जाते हैं, जिन को खुद अल्लाह ने फरिश्ते जिब्रईल द्वारा कुरान का सन्देश दिया था. मुस्लिम इनके लिए हमेशा परम आदर भाव रखते हैं.


मुसलमानों के लिए बड़ा त्योहार माने जाने वाले इस दिन को लेकर मुस्लिम समाज में अलग-अलग मत है. शिया और सुन्नी इस दिन को लेकर अपने अपने मत रखते हैं लेकिन मनाने वाले इस दिन को बड़े धूम-धाम से मनाते है.


इस दिन रात भर प्रार्थनाए चलती हैं. पैगंबर मोहम्मद के प्रतीकात्मक पैरों के निशान पर प्रार्थना की जाती है. इस दिन बड़े-बड़े जुलूस भी निकाले जाते हैं. इस दिन पैगंबर मोहम्मद हजरत साहब को पढ़ा जाता है और उन्हे याद किया जाता है.इस्लाम का सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान भी इस दिन पढ़ा जाता है. इसके अलावा लोग मक्का मदीना और दरगाहों पर जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन को नियम से निभाने से लोग अल्लाह के और करीब जाते हैं और उनपर अल्लाह की रहम होती है.

ओलंपिक में क्रिकेट के इस फॉर्मेट को देखना चाहते हैं वीरू


READ MORE

पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किये जाने का समर्थन करते हुये गुरूवार को मुंबई में कहा कि चार साल में होने वाले खेलों के इस महाकुंभ के लिये टी10 (10-10 ओवर का मैच) प्रारूप उपयुक्त रहेगा.अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिये मशहूर सहवाग ने कहा, ‘जब हम ओलंपिक में क्रिकेट की बात करते है तो मुझे लगता है टी10 सही प्रारूप होगा. क्योंकि मैच 90 मिनट में ख़त्म हो जायेगा, यह फुटबॉल मैच की तरह होगा और नतीजे भी आयेंगे. अगर आईसीसी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से क्रिकेट के बारे में बात करती है तो मुझे लगता है कि यह सही प्रारूप होगा.’


सहवाग 14 से 17 दिसंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेली जाने वाली टी10 क्रिकेट लीग में ‘मराठा अरेबियंस’ टीम की कप्तानी करेंगें जिसमें श्रीलंका के कुमार संगाकारा के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और कामरान अकमल भी हिस्सा लेंगे.


इस कार्यक्रम में टीम की जर्सी को जारी किया गया. सहवाग ने कहा कि वह टी10 प्रारूप का समर्थन इसलिये भी कर रहे हैं क्योंकि इससे ज़्यादा देश क्रिकेट से जुड़ेंगे. एक या दो मैच विजेता खिलाड़ियों के दम पर नतीजा आयेगा और संघर्षपूर्ण मैच होगा.उन्होंने कहा,’मैं इसका समर्थन करता हूं क्योंकि इससे ज़्यादा देश क्रिकेट से जुड़ेंगे और एक बल्लेबाज़ या एक गेंदबाज़ अपने दम पर मैच जिता सकता है. इसलिये हर देश से ऐसे एक-दो खिलाड़ी निकल सकते हैं जो अपने दम पर टी10 मैच जिता सकते हैं.’


क्रिकेटर से कमेंटेटर बने सहवाग ने कहा, ‘अब आईसीसी को सोचना है कि इसे ओलंपिक समिति के सामने रखे या नहीं. सभी छोटे देश भी जो टेस्ट मैच, चार दिवसीय, वनडे या टी20 क्रिकेट खेलते हैं वह टी10 क्रिकेट खेल सकते हैं और ओलंपिक का हिस्सा हो सकते हैं.’


ये भी पढ़ें 


इस खिलाड़ी ने तोड़ा क्रिकेट इतिहास का 100 साल पुराना रिकॉर्ड


बेदी ने की कप्तान कोहली की जमकर तारीफ, सुनें क्या कहा  

Thursday, 30 November 2017

Honor 7X भारत में 7 दिसंबर से मिलेगा


READ MORE

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर नेअक्टूबर में चीन में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले महीने ही कंपनी ने पुष्टि की थी कि भारत में Honor 7X दिसंबर में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने किसी तारीख़ की जानकारी उस समय नहीं दी थी। इसके बाद हाल ही में पता चला कि हॉनर 6एक्स के अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स को भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ भेजकर जानकारी दी है कि हॉनर 7एक्स की बिक्री भारत में 7 दिसंबर से शुरू होगी। फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने इसी महीने सेल के लिए रजिस्ट्रेशन स्वीकार करना शुरू कर दिए थे। कंपनी ने अब जानकारी दी है कि, रजिस्ट्रेश कराने वाले यूज़र को कंपनी ने 1000 से ज़्यादा प्राइज़ देने का फैसला किया है। इनमें ट्रिप, स्मार्टफोन, पावर बैंक और हेडफोन शामिल हैं। याद दिला दें कि चीन में लॉन्च के समय कंपनी ने बताया कि हॉनर 7एक्स भारतीय बाज़ार के लिए इसे ‘बेहद किफ़ायती दाम’ के टैग के साथ लॉन्च किया जाएगा।


हॉनर 7एक्स को चीनी मार्केट में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। तीनों वेरिएंट में स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।


भारत में अभी हॉनर 7एक्स की कीमतों की जानकारी मिलना बाकी है। बहरहाल, हॉनर 7एक्स के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपये) है जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपये) है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपये) में मिलता है। हॉनर 7एक्स को ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi Redmi 5 में होगा मीयूआई 9, लीक में चला पता


READ MORE

इसी हफ्ते पुष्टि हुई थी कि शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन 7 दिसंबर को चीन में लॉन्च होंगे। लेकिन इन फोन के बारे में लीक में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। Redmi 5 के डिज़ाइन के बारे में पहले ही खुलासा हो चुका है और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। अब लेटेस्ट लीक से खुलासा होता है कि रेडमी 5 एक डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा और मीयूआई 9 पर चलेगा।जीएसएमअरीना की ख़बर के मुताबिक, रेडमी 5 का एक पीडीएफ दस्तावेज लीक हुआ है। जिसे देखकर लगता है कि यह डिवाइस का वारंटी कार्ड है। इससे पता चलता है कि शाओमी रेडमी 5 में दो नैनो सिम कार्ड या एक सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलेगा। इस पीडीएफ में एक डिस्क्लेमर है कि एक समय पर एक सिम कार्ड ही 4जी नेटवर्क सपोर्ट करेगा। जिससे संकेत मिलते हैं कि रेडमी 5 में एक स्नैपड्रैगन 625  चिपसेट या फिर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर दिया जाएगा।

 


xiaomi redmi 5 leak

बता दें कि शाओमी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक मीयूआई 9 टीज़र पोस्ट किया था। जिसमें कहा गया था कि “A phone for a thousand”। इससे संकेत मिलते हैं कि रेडमी 5 की कीमत 1,000 चीनी युआन या फिर 150 डॉलर हो सकती है।


इससे पहले कथित रेडमी 5 की टीना लिस्टिंग से फोन को 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के साथ 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किए जाने का खुलासा हुआ है। स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाने जा सकने की ख़बरें हहैं। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिसट किया गया है, जबकि रेडमी 4 में 4100 एमएएच बैटरी दी गई है। नए फोन में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम हो सकता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2  नूगा के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मीयूआई 9 बिल्ड के साथ आने का खुलासा हुआ है। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर पैनल पर देखा जा सकता है।