Tuesday, 1 May 2018

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कर्नाटक में बीजेपी की हवा नहीं आंधी चल रही


READ MORE

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में पांच दिन में 15 रैलियां कर रहे हैं. चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली में आयोजित रैली में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्‍ली में लोग कह रहे थे कि कर्नाटक में बीजेपी की  हवा चल रही है जबकि यहां आने पर पता चला कि यहां बीजेपी की हवा नहीं आंधी चल रही हैं.उन्‍होंने कहा कि मणिपुर के गांव के बिजली पहुंचने के बाद 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का वादा हमने पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्‍हें इस मुद्दे पर नागरिकों के परिश्रम का सम्‍मान करना चाहिए था लेकिन वह तो नामदार है इसलिए कामदार लोगों की मेहनत को वो नहीं समझ सकते. उन्‍होंने कहा हमने समय सीमा पर बिजली पहुंचाई. अब हम जिन घरों में बिजली नहीं है वहां पर बिजली पहुंचाएंगे. चार करोड़ लोगों को बिजली पहुंचाना हमला अलगा लक्ष्‍य है. 2005 में उस समय की सरकार के पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि वह 2009 तक हर गांव में बिजली पहुंचा देंगे. वो हमसे सवाल कर रहे हैं कि हमने क्‍या किया.


मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे में एक चुनौती दी है कि मैं संसद में 15 मिनट बोलूंगा तो मोदी जी मेरे सामने बैठ भी नहीं पाएंगे. वे 15 मिनट बोलेंगे ये ही बहुत बड़ी बात है. यह सुनकर मुझे लगता है ‘वाह क्‍या सीन है’. राहुल गांधी जी आपने सही कहा कि हमारी हैसियत ही क्‍या है. आप नामदार है हम कामदार हैं. हम तो अच्‍छे कपड़े भी नहीं पहन सकते.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/svdmAwa45Jk/story01.htm

'मनमोहन की नहीं तो मां की ही सुन लो', रैली में PM ने राहुल पर किए ये 11 हमले


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार से कर्नाटक बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत की. चामराजनगर के सांथेमरहल्ली में बीजेपी की पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “आजकल ऐसे लोग राजनीति कर रहे हैं, जिन्हें न देश का इतिहास पता है और न ही वंदे मातरम की जानकारी.” मोदी ने कांग्रेस को ‘नामदार’ और बीजेपी को ‘कामदार’ पार्टी बताया. उन्होंने कहा, “परिवारवाद ने देश को खराब कर दिया है. हम इसे फिर से संवारेंगे.”पढ़ें, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर पीएम मोदी के 10 वार…


सांथेमरहल्ली में बीजेपी की पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “लोग कहते हैं कि राज्य में बीजेपी की हवा है. लेकिन, मैं कहता हूं कि ये बीजेपी की हवा नहीं, बल्कि बीजेपी की आंधी चल रही है.”


पीएम मोदी ने कहा, “आज मजदूर दिवस है, मेहनत करने वालों लोगों ने ही इस देश को बनाया है.” उन्होंने कहा, “28 अप्रैल की तारीख देश के इतिहास में दर्ज हो गई है, क्योंकि अब पूरे देश के सभी गांवों में बिजली पहुंच गई है.”कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा, “आजकल ऐसे लोग राजनीति कर रहे हैं जिन्हें ना देश का इतिहास पता, ना कोई और जानकारी है, ना वंदे मातरम् की जानकारी है. कांग्रेस के नेता ने मनमोहन सिंह जी के आदेश का अनादर किया, उनके फैसले को भरी पत्रकार सभा में फाड़ दिया.”


उन्होंने कहा, “मेहतनकश लोगों ने अपनी मेहनत से देश के 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर दिया, इसलिए मजदूरों, कारीगरों, मेहनतकश लोगों को मैं प्रणाम करता हूं. लेकिन, कांग्रेस के मुंह से 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने वाले मेहनतकश लोगों के लिए प्रशंसा के 2 शब्द भी नहीं निकले”


मोदी ने कहा, “जो लोग हमें गाली देते हैं कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि आजादी के 70 साल बाद भी कई करोड़ घरों में बिजली नहीं है.” पीएम बोले कि अभी 25 करोड़ परिवारों में से 4 करोड़ के पास बिजली नहीं है, हम उन्हें बिजली देंगे.


राहुल गांधी के संसद में 15 मिनट बोलने के चैलेंज पर मोदी ने कहा, “वो 15 मिनट बोलेंगे ये बहुत बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाऊंगा ये सुन कर तो मुझे बस एक ही बात याद आती है… वाह क्या सीन है.'”


पीएम ने कहा, “कांग्रेस के अध्यक्ष मनमोहन सिंह की बात नहीं मानते हैं, लेकिन कम से कम अपनी माता की बात तो मान लो. आपकी माता जी ने 2005 में कहा था कि 2009 तक हर घर में बिजली पहुंचाएंगे. लेकिन, 2014 तक आपने कुछ नहीं किया. लेकिन, आज कांग्रेस के नेता देश के मजदूरों का मज़ाक उड़ाते हैं.”


राहुल गांधी पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “आप नामदार आदमी हैं, हम कामदार आदमी हैं. हम तो अच्छे कपड़े भी नहीं पहन सकते हैं आपके सामने कैसे बैठेंगे.” उन्होंने कहा कि परिवारिक राजनीति ने देश को खराब किया है.


राहुल को लेकर मोदी ने कहा, “कर्नाटक चुनाव प्रचार में आप कन्नड़, हिंदी या फिर माता जी की मात्र भाषा (इटली) में बिना कागज हाथ में लिए 15 मिनट तक अपनी सरकार की उपलब्धि बताएं तो काफी बड़ी बात होगी. लेकिन अपने भाषण में करीब 5 बार श्रीमान विश्वस्वराज जी के नाम का उल्लेख जरूर करें.”


मोदी ने कहा कि कर्नाटक में 2+1 का फॉर्मूला चल रहा है, ये कुछ नहीं कांग्रेस के फैमिली फॉर्मूला का कर्नाटक वर्जन है. ये कभी-कभी जागने वाले यहां के सीएम का राजनीतिक कदम है. सिद्धारमैया खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं कि कहीं से बच जाएंगे, खुद जहां से पहले लड़े थे वहां बेटे को भेज दिया है.


पीएम मोदी ने कहा, “बीएस येदियुरप्पा राज्य के लोगों की उम्मीद हैं. 12 मई को चुनाव के बाद वो राज्य के अगले सीएम बनने जा रहे हैं.” उन्होंने कहा 12 मई को जनता कोई विधायक नहीं चुनेगी, बल्कि इस दिन कर्नाटक का भविष्य चुनेगी.


ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार के हर गांव में बिजली के दावे की News18 ने खोली पोल


कर्नाटक चुनाव: वोट के लिए फिर से ‘हिंदुत्व’ की राह पर बीजेपी!


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/svdmAwa45Jk/story01.htm

न्यूज़ 18 के 'पानी की कहानी' कैंपेन की आमिर खान ने की तारीफ


READ MORE

फिल्म अभिनेता आमिर खान ने न्यूज़ 18 हिंदी की ओर से जल संकट को लेकर शुरू किए गए जागरूकता कैंपेन ‘पानी की कहानी’ की तारीफ की है. उन्होंने कहा “मुझे बहुत खुशी है कि न्यूज़ 18 इस तरह का कैंपेन कर रहा है पानी बचाने के लिए…मेरी उनको शुभकामनाएं… मैं लोगों से अपील करुंगा कि वह इसमें शामिल हों.आज एक मई से hindi.news18.com ने ‘पानी की कहानी’ सीरीज शुरू की है. देश में पानी की उपलब्धता के हालात कैसे हैं. पानी को लेकर खूनी झगड़ों से लेकर राज्यों के बीच जारी जल विवाद के बीच पेयजल क्या वास्तव में पीने लायक बचा है, जैसे गंभीर मसलों पर रिपोर्टिंग शुरू हुई है.


पूरे एक महीने यह सीरीज जारी रहेगी. हम पहले हफ्ते पानी की समस्या पर फोकस करेंगे. दूसरे हफ्ते में पानी के मार्केट पर, तीसरे हफ्ते में जल संकट के समाधान और चौथे हफ्ते में पानी की कमी के सामाजिक प्रभाव क्या हुए हैं, इसकी पड़ताल की जाएगी.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

आमिर खान खुद पानी बचाने के अभियान के लिए ‘पानी फाउंडेशन’ चलाते हैं. वह इन दिनों फिल्मी दुनिया की व्यस्तताओं से दूर महाराष्ट्र के लातूर में जल जागरूकता पर काम कर रहे हैं.मार्च 2016 में महाराष्ट्र के लातूर शहर में पानी को लेकर इतना संघर्ष था कि प्रशासन ने धारा 144 लगा दी थी. सूखे की मार और उसके बाद पानी की किल्लत से जूझ रहे इस शहर में अप्रैल में पहली बार ट्रेन से पानी की आपूर्ति करनी पड़ी थी. तब वहां के लोगों को पानी की कीमत का पता चला था.Everything Need To Know Water Crisis In India, india face a problem of necessity of Drinking water, हर किसी को जल संकट के बारे में जानना चाहिए, भारत इस वक्त जल संकट से घिरा हुआ है. Paani ki kahani-water predicament conditions in india, पानी की कहानी: इतना डराने क्यों लगा है जीवन देने वाला 'पानी'        पानी की उपलब्धता लगातार कम हो रही है


मशहूर पर्यावरणविद् हिमांशु ठक्कर कहते हैं “आमिर खान ने 2016 में 116 गांवों में पानी बचाने के लिए अभियान चलाया था. अब वह चार हजार गांवों में जल मित्र बनाकर उन्हें अवार्ड दे रहे हैं. वो जल संकट झेल रहे विभिन्न गांवों के लोगों के बीच ‘वाटर कप’ का आयोजन कर रहे हैं. यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें कई गांव सबसे अच्छे जल प्रबंधन के लिए पुरस्कार जीतने को लेकर प्रतिस्पर्धा करते हैं. इसमें लूजर कोई भी नहीं है, क्योंकि अवार्ड के ही बहाने सही लेकिन सब पानी बचाने के लिए काम कर हैं.”


इसे भी पढ़ें:


इतना डराने क्यों लगा है जीवन देने वाला ‘पानी’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/svdmAwa45Jk/story01.htm

VIDEO: सिरसा में जल संकट गहराया, एक दिन छोड़ होगी वॉटर सप्लाई


READ MORE
 सिरसा शहर में आने वाले दिनों में जल संकट गहरा सकता है, क्योंकि जनस्वास्थ्य विभाग के पास पेयजल का अब सिर्फ तीन दिन तक स्टॉक रह गया है. इसके पीछे की वजह ये है कि भाखड़ा नदी से पिछले 30 दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है. पानी की किल्लत के चलते अब विभाग ने एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है. पानी की कमी होने के चलते पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ भी विभाग सख्त हो गया है. विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं की जल बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/svdmAwa45Jk/story01.htm

हवाई सफर के दौरान कुछ शर्तों के साथ कर सकेंगे मोबाइल का इस्‍तेमाल


READ MORE

हवाई सफर करने के दौरान मोबाइल बंद रखने की दिक्‍कत से जल्‍द ही निजात मिल सकती है. टेलीकॉम कमिशन ने कुछ शर्तों के साथ सफर में मोबाइल के इस्‍तेमाल को हरीझंडी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार आयोग ने इंटरनेट टेलीफोनी पर ट्राई की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. दूरसंचार आयोग ने ट्राई अधिनियम के तहत बेहतर उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली के लिए लोकपाल की भी मंजूरी दे दी है.जानकारी के अनुसार मंगलवार को टेलीकॉम कमिशन की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में सफर के दौरान मोबाइल सेवा के इस्‍तेमाल को भी कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी गई है. बैठक में कहा गया है हवाई यात्रा के दौरान मोबाइल कॉल और डेटा सेवाओं का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नेट न्यूट्रलिटी के मुद्दे पर पहले से ही इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को चेतवानी दे दी है कि वे ग्राहकों के साथ डेटा स्पीड में कोई भी भेदभाव ना करें.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/svdmAwa45Jk/story01.htm

Monday, 30 April 2018

'मैन आॅफ स्टील 2' में फिर 'सुपरमैन' बनना चाहते हैं हेनरी केविल


READ MORE

एक तरफ सुपरमैन ​के किरदार वाली फिल्में फ्लॉप हो रही हैं तो दूसरी तरफ मैन आॅफ स्टील में सुपरमैन का किरदार निभाने वाले हेनरी केविल का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह अपनी पहली सुपरमैन फिल्म के डायरेक्ट सीक्वेल में दिखेंगे. हेनरी ने इसके अलावा बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन आॅफ जस्टिस एंड जस्टिस लीग में सुपरमैन का किरदार निभाया है.केविल ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि मैन आॅफ स्टील का सीक्वेल बने क्योंकि, सुपरमैन के बारे में ऐसा बहुत कुछ है, जो बताया जाना है.’ 34 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वो स्टूडियो एक्सक्यूटिव्स से मैन आॅफ स्टील 2 के लिए बात कर रहे हैं. ये 2013 में आई फिल्म मैन आॅफ स्टील का डायरेक्ट फॉलो-अप होगा. केविल ने कहा कि वो लीड कैरेक्टर को और ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहते हैं.


हेनरी ने बताया , ‘मैं इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर्स से बात कर रहा हूं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा. मेरी बहुत इच्छा है कि मैन आॅफ स्टील 2 बने. ये मैन आॅफ स्टील का डायरेक्ट सीक्वेल होगा और सुपरमैन की कहानी से जुड़ा इसमें बहुत कुछ होगा, जो मैं बताना चाहता हूं. सुपरमैन कैरेक्टर का अलग ही स्टाइल है. मैं इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी एवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर


READ MORE

खूब सारे सुपरहीरो लेकर पर्दे पर आई एवेंजर्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है. फिल्म ने पहले दिन ही दिखा दिया था कि दुनिया को बचाने वाले इन सुपर हीरोज पर पैसों की बरसात होने वाली है. फिल्म ने पहले दिन 31.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी.भारत में दो हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार (28 अप्रैल) को 30.50 करोड़ रुपए कमाए. दो दिन की कमाई को अगर जोड़ लिया जाए तो आंकड़ा 61.80 करोड़ रुपए बैठता है. रविवार की कमाई सामने आने के बाद ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है.


फिल्म की कमाई का अंदाजा इसकी रिलीज से पहले ही लगाया जा रहा था. क्योंकि टिकट की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही थी. साथ ही ये सुपर हीरोज यहां इतने पॉपुलर हैं कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली थी. इस तरह की भीड़ पहले बाहुबली-2 की रिलीज के वक्त देखने को मिली थी.


पहले दिन 30.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई के साथ एवेंजर्स ने पद्मावत और बागी 2 को पीछे छोड़ दिया था. केवल दो दिनों में 60 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करने वाली इस फिल्म की कलेक्शन में अभी और इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है.





Infinity Wars: दर्जन भर सुपरहीरोज़ वाली इस फ़िल्म की सुपर लिस्ट-