Tuesday, 1 May 2018

VIDEO: सिरसा में जल संकट गहराया, एक दिन छोड़ होगी वॉटर सप्लाई


READ MORE
 सिरसा शहर में आने वाले दिनों में जल संकट गहरा सकता है, क्योंकि जनस्वास्थ्य विभाग के पास पेयजल का अब सिर्फ तीन दिन तक स्टॉक रह गया है. इसके पीछे की वजह ये है कि भाखड़ा नदी से पिछले 30 दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है. पानी की किल्लत के चलते अब विभाग ने एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है. पानी की कमी होने के चलते पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ भी विभाग सख्त हो गया है. विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं की जल बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/svdmAwa45Jk/story01.htm

No comments:

Post a Comment