READ MORE
हवाई सफर करने के दौरान मोबाइल बंद रखने की दिक्कत से जल्द ही निजात मिल सकती है. टेलीकॉम कमिशन ने कुछ शर्तों के साथ सफर में मोबाइल के इस्तेमाल को हरीझंडी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार आयोग ने इंटरनेट टेलीफोनी पर ट्राई की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. दूरसंचार आयोग ने ट्राई अधिनियम के तहत बेहतर उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली के लिए लोकपाल की भी मंजूरी दे दी है.जानकारी के अनुसार मंगलवार को टेलीकॉम कमिशन की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में सफर के दौरान मोबाइल सेवा के इस्तेमाल को भी कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी गई है. बैठक में कहा गया है हवाई यात्रा के दौरान मोबाइल कॉल और डेटा सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नेट न्यूट्रलिटी के मुद्दे पर पहले से ही इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) को चेतवानी दे दी है कि वे ग्राहकों के साथ डेटा स्पीड में कोई भी भेदभाव ना करें.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/svdmAwa45Jk/story01.htm
No comments:
Post a Comment