Sunday, 31 December 2017

मुद्रा योजना के तहत मोदी सरकार ने दिया 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज


READ MORE

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पिछले करीब ढाई साल में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लोगों को लगभग 60 हजार 927 करोड़ रुपए का कर्ज दिया है जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को लगभग एक लाख दो हजार 498 करोड़ रुपए का कर्ज दिया है.सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर एक अर्जी के जवाब में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने जानकारी दी है कि मुद्रा योजना के तहत आठ अप्रैल 2015 से लेकर आठ दिसंबर 2017 तक कुल नौ करोड़ 91 लाख 64 हजार 187 खातों को लगभग चार लाख 39 हजार 428 करोड़ रुपए का कर्ज दिया गया.


हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की की एक सालाना आम सभा में कहा था कि केंद्र सरकार ने मुद्रा योजना के तहत व्यापार के लिए करीब नौ लाख 75 हजार युवाओं को बगैर गारंटी के लिए चार लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिया है.


पीटीआई-भाषा की ओर से दायर आरटीआई अर्जी के जवाब में सरकार ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत जिन नौ करोड़ 91 लाख 64 हजार 187 खातों को कर्ज दिया गया है, उनमें सामान्य श्रेणी के चार करोड़ 39 लाख 25 हजार 748, एससी श्रेणी के एक करोड़ 78 लाख 86 हजार 96, एसटी श्रेणी के 47 लाख 81 हजार 288 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तीन करोड़ 25 लाख 71 हजार 55 खाते हैं.सरकार ने बताया कि आठ अप्रैल 2015 से लेकर आठ दिसंबर 2017 तक सामान्य श्रेणी के खाताधारकों को जहां लगभग दो लाख 76 हजार करोड़ रुपए का लोन दिया गया है, वहीं एससी श्रेणी के खाताधारकों को लगभग 46 हजार 810 करोड़ रुपए का लोन मिला.


केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उपरोक्त अवधि में एसटी श्रेणी के खाताधारकों को लगभग 14 हजार 117 करोड़ रुपए जबकि ओबीसी श्रेणी​ के खाताधारकों को लगभग एक लाख दो हजार 498 करोड़ रुपए का कर्ज दिया गया. गौरतलब है कि वर्ष 2015 में शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे कारोबारियों को अपना व्यापार शुरू करने या व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज दिया जाता है. सरकार ने इसके लिए तीन श्रेणियां- शिशु, किशोर और तरुण तय कर रखी हैं.


‘शिशु’ श्रेणी के तहत 50 हजार रुपए तक के कर्ज दिए जाते हैं जबकि ‘किशोर’ श्रेणी के तहत 50 हजार से ज्यादा और पांच लाख रुपए तक के कर्ज दिए जाते हैं. ‘तरुण’ श्रेणी में पांच लाख से ज्यादा और 10 लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशी अभियान करार दे चुके हैं.


ये भी पढ़ें-
मोदी सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में रेल के लिए बजट राशि बढ़ाई : मनोज सिन्‍हा
‘भारत में विदेशी निवेशकों के लिए भ्रष्टाचार अभी भी दुखती रग’


 


Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html

पद्मावती: सेंसर बोर्ड पर भड़का मेवाड़ राजघराना


READ MORE

मेवाड़ राजवंश के 76वें महाराणा और पूर्व लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ ने रविवार को कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को प्रमाण-पत्र देकर लोगों के साथ धोखा किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को लिखे एक पत्र में महेंद्र सिंह ने ‘पद्मावती’ को यू/ए प्रमाण-पत्र देने के ‘संदिग्ध आचरण और नतीजे’ पर चिंता व्यक्त की है, भले ही फिल्म में संशोधन की सिफारिश की गई है.महेंद्र सिंह ने पत्र में लिखा है, ‘प्रसून जोशी के माध्यम से सीबीएफसी एक ऐसी फिल्म का समर्थन करता है, जो वीर पात्रों की छवि को धूमिल करती है और साथ ही सामाजिक अशांति का कारण बन सकती है. इस फैसले से लोगों को धोखा दिया गया है. जल्दबाजी में इस तरह प्रमाण-पत्र देना और निरंतर गलत प्रस्तुतिकरण केवल सीबीएफसी को बदनाम कर सकता है.’


सीबीएफसी ने शनिवार को फिल्म निर्माताओं को ‘पद्मावती’ का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ करने का सुझाव दिया था. साथ ही फिल्म को पांच सुझावों के बाद यू/ए प्रमाण-पत्र देने की घोषणा की थी.


Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html

कमला मिल हादसा: एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे पब मालिक


READ MORE

मुंबई के कमला मिल के हाई-प्रोफाइल पब में आग लगने के मामले में पुलिस ने पब मालिक को भगाीने के आरोप में उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. पब में आग लगने के बाद दोनों पबों के मालिक एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे.एक पब मालिक ने बताया कि आग उसके पब में नहीं लगी तो दूसरे पब मालिक ने कहा कि उसने पब में फंसे लोगों को निकालने के लिए अपने पब का रास्ता खोला था. इन दोनों पबों की लड़ाई में मुंबई पुलिस अभी तक फरार आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है. हालांकि आरोपियों की तलाश के लिए देश के कई हिस्सों में मुंबई पुलिस की छापेमारी जारी है.


मुंबई के वन अबव पब और मोजो पब में 14 लोगों के मौत की जिम्मेदारी पब मालिक एक-दूसरे पर डाल रहे हैं. इस पूरे मामले में वन अबव पब के लोगों ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि आग सबसे पहले मोजो पब में लगी और फैलते-फैलते वन अबव पब पहुंच गई. जिसकी वजह से वन अवब पब में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं दूसरी तरफ मोजो पब ने दावा किया है कि वन अबव पब के पास एमरजेंसी एक्जिट ही नहीं थी. आग लगने के बाद वन अबव पब के सभी लोगों को मोजो पब के दरवाजे से बाहर निकाला गया.


दोनों पब अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालकर बचना चाहते है. हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं. पहला मामला वन अबव पब के मालिकों के ऊपर है, जिसमें धारा 304 के तहत गैरजिम्मेदारन हत्या का मामला है. इसके अलावा मोजो को खिलाफ अवैध निर्माण करने का मामला दर्ज किया गया है.वन अबव पब के मालिक अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश मुंबई पुलिस की पांच टीमें काम कर रही हैं. आरोपी देश छोड़ कर विदेश न भाग जाएं, इसके लिए मुंबई पुलिस ने पूरे देश में लुक आउट नोटिस भी जारी किया है. कमला मिल आग कांड में 14 लोगों की मौत के बाद लोगों ने मुंबई के गिरगांव इलाके में एक शांति मार्च निकाल कर सीबीआई जांच की मांग की.


रविवार को मुंबई पुलिस ने वन अबव के मालिक जिगर सांगवी के दो चचेरे भाईयों को आरोपी को भगाने के मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया. हालांकि कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया. इस मामले में पुलिस अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है. पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने के वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ सांगवी भाईओं की तलाश में मुंबई पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.


Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html

घंटों डाउन रहने के बाद फिर से शुरू हुआ WhatsApp


READ MORE

दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मेसेजिंग एेप व्हॉट्सऐप भारत सहित कई देशों में डाउन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, व्हॉट्सऐप के कई यूजर्स  एक दूसरे को मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं. सर्विस डाउन होने के बाद ट्विटर पर यह टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है.हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दुनिया भर में व्हाट्सऐप डाउन हुआ है. इससे पहले भी कई बार ऐसी समस्याएं इसको यूजर्स को हुई हैं.



हालांकि अब व्हॉट्सऐप की सेवा सामान्य हो गई है.




इस बीच, व्हॉट्सऐप 31 दिसंबर से कई प्लेटफॉर्म पर काम करना बंद कर देगा. कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है. व्हॉट्सऐप 31 दिसंबर से ब्लैकबेरी OS, ब्लैकबेरी 10, विंडोज फोन 8.0 और पुराने प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करना बंद कर देगा. व्हॉट्सऐप ने कहा है, ‘हम इन प्लेटफॉर्म्स के लिए सक्रिय रूप से चीजें डेवलप नहीं करेंगे. कुछ फीचर्स कभी भी काम करना बंद कर सकते हैं.’


Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html

तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ता इशरत जहां ने थामा बीजेपी का दामन


READ MORE

तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं. यह जानकारी बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने दी.



बसु ने बताया ‘‘इशरत जहां शनिवार को हावड़ा स्थित हमारे ऑफिस में बीजेपी में शामिल हुईं.’’ इशरत को बीजेपी की हावड़ा इकाई ने कल सम्मानित किया और फिर पार्टी में उन्हें शामिल किया.


बसु ने कहा कि उन्हें सम्मानित करने के लिये राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना बाकी है.


तीन तलाक मामले में इशरत जहां पांच याचिकाकर्ताओं में से एक थीं. उनके पति ने दुबई से 2014 में फोन पर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उन्हें तलाक दे दिया था. उच्चतम न्यायालय ने इस साल 22 अगस्त को तीन तलाक को अमान्य ठहरा दिया था.


बीजेपी में शामिल होने के बाद इशरत जहां ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने तीन तलाक के मामले में बिल लोकसभा से पास होने पर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस लड़ाई में उनका पूरा साथ दिया. अब कानून बनने से तीन तलाक के नाम पर महिलाओं पर जुर्म नहीं किया जा सकता.


Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html

'अगर ट्रिपल तलाक बिल राज्यसभा में पास हुआ तो मुस्लिम संस्थाएं SC में देंगी चुनौती'


READ MORE

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के एक नेता ने विधेयक के प्रावधानों को अवैध होने का आरोप लगाया जो तीन तलाक को अपराध बनाता है. आईयूएमएल नेता ने इसके साथ ही कहा कि यदि राज्यसभा ने भी इसे पारित कर दिया तो मुस्लिम संस्थाएं इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी.लोकसभा ने गत सप्ताह विधेयक को पारित कर दिया था और तीन तलाक के लिए पति को तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया था. लोकसभा में आईयूएमएल नेता पी के कुंजलीकुट्टी ने आरोप लगाया कि गत सप्ताह लोकसभा द्वारा पारित विधेयक में कई खामियां और विरोधाभास हैं.


आईयूएमएल के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि विधेयक को यदि राज्यसभा में भी पारित कर दिया गया तो देश की विभिन्न मुस्लिम संस्थाएं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी.


उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे. यदि राज्यसभा ने भी विधेयक को पारित कर दिया तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. आईयूएमएल इसमें पक्षकार बनेगी.’ उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘किसी परिवार की समस्या को अपराध बनाना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है.’ये भी पढ़ें-
राज्यसभा में कैसे पास होगा तीन तलाक रोकने वाला बिल?
कितना कारगर होगा तीन तलाक का कानून


 


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/the-high-court-can-heard-virbhadra-singhss-plea-for-money-laundering-case-on-mondey-1033246.html

2019 लोकसभा चुनावों के लिए संगठन में बदलाव करेंगे पाटीदार


READ MORE

हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अमानत आंदोलन समिति (पास) ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना कैडर आधार समूचे राज्य में मजबूत करने का आज संकल्प लिया. हार्दिक समेत पास के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बोटाड में ‘चिंतन शिविर’ में हिस्सा लिया.पास के संयोजक दिलीप सबवा ने बैठक के बाद कहा, ‘हम किसानों के मुद्दे उठाने के लिए एकजुट रहेंगे जो राज्य में पाटीदार आबादी का बड़ा हिस्सा है. हम समूचे राज्य में सर्वेक्षण कराएंगे और 182 कोर समिति– हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक– और हर जिले में एक समिति सदस्य नियुक्त करेंगे.’


उन्होंने बताया कि संगठन अपनी सोशल मीडिया टीम को मजबूत करेगा और इस उद्देश्य के लिए तहसील, जिले और राज्य स्तर पर करीब 1,000 समर्पित स्वयंसेवकों को नियुक्त करने की योजना है.


सबवा ने कहा कि पास ने यह भी संकल्प लिया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो सदस्य संगठन को छोड़ गए हैं उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा.


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/the-high-court-can-heard-virbhadra-singhss-plea-for-money-laundering-case-on-mondey-1033246.html