READ MORE
दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मेसेजिंग एेप व्हॉट्सऐप भारत सहित कई देशों में डाउन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, व्हॉट्सऐप के कई यूजर्स एक दूसरे को मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं. सर्विस डाउन होने के बाद ट्विटर पर यह टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है.हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दुनिया भर में व्हाट्सऐप डाउन हुआ है. इससे पहले भी कई बार ऐसी समस्याएं इसको यूजर्स को हुई हैं.
WhatsApp services have been down for the last 30 minutes pic.twitter.com/bSwJpEWxyY
— ANI (@ANI) December 31, 2017
हालांकि अब व्हॉट्सऐप की सेवा सामान्य हो गई है.
#UPDATE WhatsApp services have now been restored
— ANI (@ANI) December 31, 2017
इस बीच, व्हॉट्सऐप 31 दिसंबर से कई प्लेटफॉर्म पर काम करना बंद कर देगा. कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है. व्हॉट्सऐप 31 दिसंबर से ब्लैकबेरी OS, ब्लैकबेरी 10, विंडोज फोन 8.0 और पुराने प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करना बंद कर देगा. व्हॉट्सऐप ने कहा है, ‘हम इन प्लेटफॉर्म्स के लिए सक्रिय रूप से चीजें डेवलप नहीं करेंगे. कुछ फीचर्स कभी भी काम करना बंद कर सकते हैं.’
Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html
No comments:
Post a Comment