Sunday, 31 December 2017

तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ता इशरत जहां ने थामा बीजेपी का दामन


READ MORE

तीन तलाक मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं. यह जानकारी बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने दी.



बसु ने बताया ‘‘इशरत जहां शनिवार को हावड़ा स्थित हमारे ऑफिस में बीजेपी में शामिल हुईं.’’ इशरत को बीजेपी की हावड़ा इकाई ने कल सम्मानित किया और फिर पार्टी में उन्हें शामिल किया.


बसु ने कहा कि उन्हें सम्मानित करने के लिये राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना बाकी है.


तीन तलाक मामले में इशरत जहां पांच याचिकाकर्ताओं में से एक थीं. उनके पति ने दुबई से 2014 में फोन पर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उन्हें तलाक दे दिया था. उच्चतम न्यायालय ने इस साल 22 अगस्त को तीन तलाक को अमान्य ठहरा दिया था.


बीजेपी में शामिल होने के बाद इशरत जहां ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. उन्होंने तीन तलाक के मामले में बिल लोकसभा से पास होने पर पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस लड़ाई में उनका पूरा साथ दिया. अब कानून बनने से तीन तलाक के नाम पर महिलाओं पर जुर्म नहीं किया जा सकता.


Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html

No comments:

Post a Comment