READ MORE
मुंबई के कमला मिल के हाई-प्रोफाइल पब में आग लगने के मामले में पुलिस ने पब मालिक को भगाीने के आरोप में उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. पब में आग लगने के बाद दोनों पबों के मालिक एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे.एक पब मालिक ने बताया कि आग उसके पब में नहीं लगी तो दूसरे पब मालिक ने कहा कि उसने पब में फंसे लोगों को निकालने के लिए अपने पब का रास्ता खोला था. इन दोनों पबों की लड़ाई में मुंबई पुलिस अभी तक फरार आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है. हालांकि आरोपियों की तलाश के लिए देश के कई हिस्सों में मुंबई पुलिस की छापेमारी जारी है.
मुंबई के वन अबव पब और मोजो पब में 14 लोगों के मौत की जिम्मेदारी पब मालिक एक-दूसरे पर डाल रहे हैं. इस पूरे मामले में वन अबव पब के लोगों ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि आग सबसे पहले मोजो पब में लगी और फैलते-फैलते वन अबव पब पहुंच गई. जिसकी वजह से वन अवब पब में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं दूसरी तरफ मोजो पब ने दावा किया है कि वन अबव पब के पास एमरजेंसी एक्जिट ही नहीं थी. आग लगने के बाद वन अबव पब के सभी लोगों को मोजो पब के दरवाजे से बाहर निकाला गया.
दोनों पब अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालकर बचना चाहते है. हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं. पहला मामला वन अबव पब के मालिकों के ऊपर है, जिसमें धारा 304 के तहत गैरजिम्मेदारन हत्या का मामला है. इसके अलावा मोजो को खिलाफ अवैध निर्माण करने का मामला दर्ज किया गया है.वन अबव पब के मालिक अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश मुंबई पुलिस की पांच टीमें काम कर रही हैं. आरोपी देश छोड़ कर विदेश न भाग जाएं, इसके लिए मुंबई पुलिस ने पूरे देश में लुक आउट नोटिस भी जारी किया है. कमला मिल आग कांड में 14 लोगों की मौत के बाद लोगों ने मुंबई के गिरगांव इलाके में एक शांति मार्च निकाल कर सीबीआई जांच की मांग की.
रविवार को मुंबई पुलिस ने वन अबव के मालिक जिगर सांगवी के दो चचेरे भाईयों को आरोपी को भगाने के मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया. हालांकि कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया. इस मामले में पुलिस अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है. पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने के वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ सांगवी भाईओं की तलाश में मुंबई पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
Article source: http://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/jammu-16566494.html
No comments:
Post a Comment