Tuesday, 27 February 2018

सेना ने 117 दिन में तैयार किया एलफिंस्टन ब्रिज, फूल बेचने वाले ने किया उद्घाटन


READ MORE

मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन के ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत के बाद इसकी जगह नया फुट ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. भारतीय सेना ने इस नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया है. मंगलवार को इसका उद्घाटन एक आम आदमी शिवराज कोंडे ने किया. शिवराज ब्रिज पर फूल बेचते हैं. ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे.29 सितंबर को एलफिंस्टन फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद यहां नए फुटओवर ब्रिज की मांग तेजी से उठाई गई. ब्रिज के निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय सेना को मिली थी.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ब्रिज के निर्माण के लिए भारतीय सेना को बधाई दी है. पीएम ने ट्वीट किया, “मैं एलफिंस्टन रोड, करी रोड और एंम्बीविली में रिकॉर्ड समय में 3 फुटओवर ब्रिज पूरा करने के लिए भारतीय सेना के अपने बहादुर जवानों को सलामी देता हूं. साथ ही मुंबईकरों के लिए फुटओवर ब्रिज समर्पित किया जाता है.”




रेलवे के मुताबिक, सेना ने 117 दिन के अंदर इस ब्रिज को तैयार किया है. ब्रिज की लंबाई 73 मीटर और चौड़ाई 3.65 मीटर है. साथ ही इसके निर्माण में करीब 10.5 करोड़ रुपये की लागत आई है.



ब्रिज के दोबारा शुरू होने पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “मुंबई में पुल का निर्माण किया गया है, इससे बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार होता है।. भारतीय रेलवे इसके लिए प्रतिबद्ध है.”




रेलमंत्री ने ब्रिज के उद्घाटन से पहले एक ट्वीट में कहा कि मुंबई की जनता की सहूलियत के लिए रिकार्ड समय में 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने वाली सेना को पूरी मुंबई की ओर से धन्यवाद. यह निर्माण देश के नागरिकों के लिए सेना का समर्पण और परिश्रम को हमेशा याद दिलाता रहेगा.


ये भी पढ़ें:  अगस्‍ता वेस्‍टलैंड : दुबई के निदेशक की याचिका पर 6 मार्च को सुनवाई


पानी की भारी कमी, लोग जमीन खोदकर गंदा पानी पीने को मजबूर


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/india-china-face-off-army-pushes-more-troops-in-doka-la-in-longest-impasse-since-1962-1033619.html

No comments:

Post a Comment