READ MORE
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में आयोगग्राम माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने दो हजार लोगों को लाखों का चूना लगाया है. ठगी के शिकार लोग जब कंपनी के भालुबासा स्थित ऑफिस पहुंचे, तो कंपनी के मालिक गायब पाए गए. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कंपनी के अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया.ठगी के शिकार लोग कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी और पैसा वापसी की मांग को लेकर सीतारामडेरा थाने में शिकायत की. पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिलाया है कि बहुत जल्द आयोगग्राम माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आयोगग्राम माइक्रो फाइनेंस कंपनी में करीब दो हजार लोगों ने 500 से लेकर 50000 रुपये तक जमा कराया. कंपनी ने इन्हें लोन देने का वादा किया था. लेकिन जब इन्हें लोन नहीं मिला, तो खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ.
इस मामले में सीतारामडेरा पुलिस कंपनी के मालिक रोनित राय से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है. बतौर पुलिस रोनित राय से शहर से बाहर है, लौटने पर उनसे पूछताछ की जाएगी. बता दें कि झारखंड के धनबाद, जमशेदपुर और देवघर से आर्थिक ठगी के इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-here-are-some-unknown-facts-about-bollywood-actress-sridevi-1285334.html
No comments:
Post a Comment