Tuesday, 27 February 2018

पानी की भारी कमी, लोग जमीन खोदकर गंदा पानी पीने को मजबूर


READ MORE

तमिलनाडु के शिवगंगा में एक गांव पानी की इतनी बड़ी किल्लत झेल रहा है कि लोग ज़मीन खोदकर पानी तलाश रहे हैं और मिट्टी से निकला गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. पानी के लिए लोग रोज़ लंबा सफर तय करते हैं और फिर हाथों से मिट्टी हटाकर, ज़मीन से निकले गंदे पानी को घर ले जाते हैं. इस इलाके में पहले एक नदी थी, लोग वहां जाकर गड्ढा खोदते हैं और उससे निकला पानी इस्तेमाल करते हैं.शिवगंगा के कल्यारकोविल और आसपास के गांवों में कहने को कई जगह बोरवेल लगे हैं, पर इनमें पानी नहीं आता है. आसापास के इलाके में पानी की बड़ी समस्या है. जिन बोरवेल से पानी आता भी है तो वो खारा होता है. खारे पानी के इस्तेमाल से लोगों की सेहत और खेतों में बोया धान, दोनों को नुकसान हो रहा है.


इलाके के लोगों से बातचीत में सामने आया कि यहां कावेरी ड्रिंकिंग वॉटर प्रोजेक्ट को सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है. पानी की समस्या को लेकर सरकार की मदद भी ना के बराबर है. विडंबना ये है कि सरकार ने लोगों को पानी का टैंक दे रखा है, जबकि पानी के प्रबंध को लेकर कोई ठोंस कदम नहीं उठाए गए हैं.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

कल्यारकोविल और आसपास के गांवों से लोग पानी के गड्ढे पर जाते हैं और तीन-तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें थोड़ा सा पानी नसीब होता है. गांव के लोग बताते हैं कि अभी तो उन्हें थोड़ा पानी मिल जाता है पर गर्मियों के आने से शायद उन्हें ये भी ना नसीब हो.


Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-here-are-some-unknown-facts-about-bollywood-actress-sridevi-1285334.html

No comments:

Post a Comment