Wednesday, 28 February 2018

होली के लिए ट्रेन से बिहार भेजी जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद


READ MORE

हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के Ac कोच से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है. ट्रेन के A/1 कोच से पांच लगेज बैग से अवैध शराब पकड़ी गई. बिहार में शराबबंदी है इसलिए तस्कर यूपी, झारखंड और अन्य प्रदेशों से शराब बिहार सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं. होली में इसकी मांग बढ़ जाती है.गोमो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 04 का मामला है. गोमो जीआरपी पुलिस ने इसे बरामद किया. होली के दौरान बिहार में शराब खपाने तैयारी थी. मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. दिलचस्प बात ये है की इसी ट्रेन की एसी बोगी में ही कुछ दिन पहले भी शराब तस्करी का मामला उजागर हुआ था.


जब्त शराब में रम कंपनी ब्रांड के लगभग 200 बोतल मिले हैं. जीआरपी थाना प्रभारी मधुसूदन डे के अनुसार होली को लेकर विशेष चेकिंग अभियान में जीआरपी ने यह कार्रवाई की. मालूम हो कि बीते दिन भी गोमो स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन के Ac बोगी से 111 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी. जिसमें कोच अटेंडेंट की गिरफ्तारी भी हुई थी.


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रेल कर्मियों व कोच अटेंडेंट सहित अन्य मंडल के स्टेशन प्रबंधक की मिलीभगत से झारखंड से बिहार भेजने का एक बड़ा रैकेट बना हुआ है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/9_GnRFmpdjc/story01.htm

No comments:

Post a Comment