Tuesday, 27 February 2018

अगस्‍ता वेस्‍टलैंड : दुबई के निदेशक की याचिका पर 6 मार्च को सुनवाई


READ MORE

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील मामले में आरोपी राजीव सक्सेना की ओर से दायर अर्जी पर फैसला टाल दी है. अब इस मामले में 6 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा. सक्‍सेना ने पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जारी गैरजमानती वारंट को चुनौती दे रखी है. गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील मामले में दुबई की यूएचवाई नामक कंपनी के निदेशक राजीव सक्सेना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.क्या है पूरा मामला
यूपीए सरकार ने फरवरी 2010 में यूके बेस्ट अगस्ता वेस्टलैंड के साथ 12 हेलिकॉप्टरों की खरीदी के लिए डील साइन की थी. ये हेलिकॉप्टर भारतीय एयरफोर्स के लिए खरीदे जाने थे जिनका इस्तेमाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी की उड़ान के लिए किया जाना था. ये डील 3600 करोड़ में तय हुई थी.


इस डील में गड़बड़ी को लेकर 2012 में भारत में जांच हुई जिसमें ओरसी और स्पैग्नोलिनी का नाम सामने आया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. कॉन्ट्रेक्ट की शर्तें पूरी न होने पर और कंपनी के अधिकारियों से घूस लेने के आरोपों के बाद भारत ने जनवरी 2014 में इस कॉन्ट्रैक्ट को खारिज कर दिया. रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए. इस मामले में पुर्व वायुसेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों का नाम सामने आया था.


Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-here-are-some-unknown-facts-about-bollywood-actress-sridevi-1285334.html

No comments:

Post a Comment