READ MORE
नीट-2018 (मेडिकल) परीक्षा से पहले छात्रों के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई है. हाईकोर्ट ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की उम्र सीमा वाले फैसले पर इस परीक्षा के लिए रोक लगा दी है.काउंसिल ने एससी/एसटी स्टूडेंट्स के लिए भी उम्र सीमा निर्धारित कर दी थी. फिलहाल हाइकोर्ट ने इन छात्रों को आवेदन करने की इजाजत दे दी है. बता दें कि 9 मार्च आवेदन करने की आखिरी तारीख है. अप्रैल में हाइकोर्ट इस मामले में आखिरी फैसला सुना सकती है.
No comments:
Post a Comment