Tuesday, 27 February 2018

पाक की तरफ से सीजफायर उल्लंघन जारी, नौशेरा में की भारी गोलाबारी


READ MORE

पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में बीते तीन दिन से लगातार सीजफायर उल्लंघन जारी है. राजौरी के नौशेरा और सुंदरबानी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सुबह से ही भारी गोलाबारी की है. मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना भी इसका माकूल जवाब दे रही है.बीते एक हफ्ते से ही पाकिस्तान की तरफ से पुंछ और राजौरी में बॉर्डर से सटे इलाकों में फायरिंग की जा रही है. सेना के मुताबिक सोमवार को भी नियंत्रण रेखा से सटे भीमभर गली सेक्टर में छोटे हथियारों, स्वचलित हथियारों और मोर्टार बमों से गोलाबारी की गई थी.

No comments:

Post a Comment