Wednesday, 28 February 2018

गुजरात विधानसभा: VAT को लेकर हंगामा, 15 कांग्रेस विधायक सस्पेंड


READ MORE

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने आसन के सामने सरकार विरोधी नारेबाजी करने और वहीं बैठ जाने पर बुधवार को करीब 15 कांग्रेस विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया.उनके अलावा एक अन्य कांग्रेस विधायक को दो दिन के लिए सस्पेंड किया गया है. एक दिन के लिए सदन से निलंबित विधायकों की सही संख्या तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाई है.


सस्पेंड और बाहर निकाले जाने के बाद कांग्रेस के करीब 50 विधायक विधानसभा से सदन से छोड़कर चले गए.


दरअसल प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक विमल चूड़ासमा ने बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाये जा रहे वैट के बारे में ब्योरा मांगा. उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या सरकार की लोगों को राहत देने के वास्ते ईंधन पर कर घटाने की भी कोई योजना है.अपने जवाब में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि सरकार ईंधन पर 20 फीसद वैट लगाती है. उन्होंने फिर गुजरात की तुलना पंजाब और कर्नाटक जैसे कांग्रेस शासित राज्यों से की और दावा किया कि ये राज्य 28 और 30 फीसद वैट लगाते हैं जो गुजरात से काफी अधिक है.


इससे गुस्साए विपक्ष के नेता परेश धनानी ने पटेल से गुजरात तक ही सीमित रहने और उस पर चर्चा करने को कहा. जब अध्यक्ष ने उन्हें और टिप्पणी करने से रोक दिया तब सभी कांग्रेस विधायक बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. करीब 15 कांग्रेस विधायक आसन के सामने बैठ गए. अध्यक्ष ने पहले उन्हें एक दिन के लिए सस्पेंड किया और फिर उन्हें सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शल बुलाए.


विधायक जब सदन से बाहर आ रहे थे, उसी दौरान अध्यक्ष तिवारी ने कांग्रेस विधायक आशा पटेल की नारेबाजी पर कड़ा संज्ञान लिया. उन्होंने ‘‘बीजेपी गुंडा’’ शब्दों को अपमानजनक करार दिया और उन्हें दो दिन के लिए सस्पेंड कर दिया.


विधानसभा से बाहर आने के बाद कांग्रेस विधायक करीब एक घंटे तक अध्यक्ष के चैंबर के बाहर बैठे रहे और उनके खिलाफ नारेबाजी की.


ये भी पढ़ें:
Gujarat Election Result 2017: BJP के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होंगे मणिशंकर अय्यर?
Gujarat Election Result 2017: ये है चुनाव जीतने की ‘शाह’ नीति
Gujarat Election Result 2017: तीन लड़के, जिन्होंने बदल दिया लड़ाई का तरीका 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/3GJN8DZMTJg/story01.htm

No comments:

Post a Comment