READ MORE
भारत में बैंक धोखाधड़ी के सबसे बड़े मामले में आरोपी नीरव मोदी की अंतरराष्ट्रीय आभूषण कारोबार कंपनी फायरस्टार डायमंड ने अमेरिका में दिवालिया कानून के तहत संरक्षण का दावा किया है. फायरस्टार डायमंड इंक ने न्यूयार्क की एक अदालत में अध्याय 11 याचिका दायर की अदालत की सूचना के अनुसार यह मामला जज सीन एच लेन को आवंटित किया गया है.कंपनी की वेबसाइट के अनुसार उसका परिचालन अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया व भारत सहित कई देशों में फैला है. उसने अपनी मौजूदा स्थिति के लिए नकदी व आपूर्ति शृंखला में दिक्कतों को जिम्मेदार बताया है. अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार कंपनी ने 10 करोड़ डालर की आस्तियों व कर्ज का जिक्र किया है.
कंपनी के अटार्न लेसतात विंटर्स जूरेलर ने इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया. नीरव मोदी, उसके मामा मेहुल चौकसी व उनसे जुड़ी फर्मों पर पीएनबी से 12,717 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है.
ये भी पढ़ें…नीरव मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट जाएगा ईडी
सामने आया नीरव मोदी का एक और घोटाला, PNB को लगाया 1322 करोड़ का चूना
Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-16489150.html
No comments:
Post a Comment