Monday, 26 February 2018

ट्रंप का मोदी पर कटाक्ष- उस 'शानदार शख्स' ने कहा तो बहुत, पर हमें मिला कुछ नहीं


READ MORE

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत में हार्ले डेविडसन बाइक पर लगाए जा रहे टैक्स का मुद्दा उठाया है. ट्रंप के मुताबिक भारत में हार्ले डेविडसन बाइक एक्सपोर्ट करने से अमेरिका को कोई फायदा नहीं हो रहा है. आपको बता दें कि डोनल्ड ट्रंप के कहने पर ही मोदी सरकार ने हार्ले डेविडसन बाइक पर इम्पोर्ट ड्यूटी में 50 फीसदी की कटौती की थी.डोनल्ड ट्रंप के मुताबिक अमेरिका भारत के साथ उचित और सही सौदा चाहता है. उन्होंने कहा ” उधारण के तौर पर जब वे (हार्ले डेविडसन) भारत में एक मोटरसाइकिल भेजते हैं, तो उन्हें 100 फीसदी टैक्स देना पड़ता है”.


राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत का ज़िक्र करते हुए उन पर कटाक्ष किया. ट्रंप ने उन्हें ‘शानदार शख्स’ कहा लेकिन आरोप लगाया कि वादे के बावजूद मोदी ने उन्हें कुछ नहीं दिया. डोनल्ड ट्रंप ने कहा ” मैं समझता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार आदमी है. उन्होंने मुझे कहा कि हम इम्पोर्ट ड्यूटी 50 फीसदी कम कर रहे हैं. मैंने कहा ठीक है, लेकिन अभी तक हमें कुछ भी नहीं मिल रहा है. उन्हें 50 फीसदी टैक्स के तौर पर मिलता है लेकिन हमें कुछ भी नहीं. भारत को लगता है कि हम पर वो एहसान कर रहे हैं लेकिन ये कोई एहसान नहीं है.”


ट्रंप ने आगे कहा “मुझे पता नहीं चला उसने बड़े ही सुन्दर तरीके से अपनी बात मुझे कही . मोदी एक सुंदर आदमी (He’s a beautiful man) है और उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ आपको बताना चाहता हूं कि हमने पहले इम्पोर्ट ड्यूटी 75 फीसदी तक घटा दिया था, लेकिन अब हमने इसे 50 फीसदी तक कम कर दिया है”ये एक महीने में दूसरी बार है जब ट्रंप ने भारत द्वारा हार्ले डेविडसन बाइक के इम्पोर्ट ड्यूटी के मु्द्दे को उठाया है. इससे पहले, उन्होंने इसे ‘अनुचित’ कहा था और अमेरिकी बाइकों के आयात पर सीमा शुल्क को बढ़ाने की धमकी दी थी.


No comments:

Post a Comment