Tuesday, 27 February 2018

'एक राष्ट्र एक चुनाव' के मुद्दे पर बैठक आज मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे मोदी और अमित शाह


READ MORE

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के मुद्दे पर आज दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी हिस्सा लेंगे.’एक राष्ट्र एक चुनाव’ यानी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर पिछले दिनों बीजेपी के मुख्यमंत्रियों से राय मांगी गई थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं. इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस बार संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए इस विचार को प्रकट किया था. उनका तर्क ये था कि इससे चुनाव पर होने वाले ख़र्च कम होंगे.


प्रधानमंत्री शुरू से ही कहते रहे हैं कि अलग-अलग चुनाव से विकास थम जाता है. साथ ही आचार संहिता लागू होने से विकास पर काफी असर पड़ता है.


28 फरवरी यानी आज होने वाली बैठक में बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्रियों से राय मांगी है. न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए बीजेपी के एक मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में हमें लोगों की राय जानने के लिए कहा गया है.”बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की बैठक हर तीन महीने में होती है. इस बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं. प्रधानमंत्री यहां अगल-अलग योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हैं.


‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर बहस से लोकसभा चुनाव जल्दी होने की अटकलें शुरु हो गई हैं. दरअसल इस साल नवंबर-दिसंबर में कुछ राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और अगर ‘एक राष्ट्र एक’ चुनाव पर सहमति बनी तो फिर लोकसभा के चुनाव जल्दी हो सकते हैं.


बीजेपी नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस महीने की शुरुआत में न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कि सरकार एक साथ चुनावों के विचार का समर्थन करती है. लेकिन लोकसभा चुनाव तय समय पर ही होंगे.


हलांकि विपक्ष ने एक साथ चुनाव कराए जाने के पक्ष में नहीं है. विशेषज्ञों का का भी मानना है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ कराने के लिए संविधान में संशोधन की ज़रूरत होगी.


((सुमित पांडे))

No comments:

Post a Comment