READ MORE
पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, जहां सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है.दोनों राज्यों में ज्यादातर जगहों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई, जो शाम चार बजे तक चलेगी. वहीं नगालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ पोलिंग बूथ पर वोटिंग तीन बजे समाप्त हो जाएगा. इन दोनों ही राज्यों के अलावा त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे.
No comments:
Post a Comment