Tuesday, 27 February 2018

श्रीदेवी केस की कवरेज करते हुए बाथटब में लेटा रिपोर्टर, लोगों ने उड़ाया मजाक


READ MORE

बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की ‘डेथ थ्योरी’ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. लेकिन इंडियन मीडिया जिस तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत की कवरेज कर रही है, उसकी भी आलोचना हो रही है. 25 फरवरी को बताया गया कि एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. लेकिन, मंगलवार को फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह ‘एक्सीडेंटल ड्राउनिंग’ यानी ‘दुर्घटनावश डूबना’ बताई गई. हालांकि दुबई पु‍लिस ने मामला बंद कर दिया है और किसी भी साजिश से इनकार किया है.कुछ न्यूज़ चैनलों ने बड़े नाटकीय अंदाज में श्रीदेवी की मौत की कवरेज किया. वहीं, साउथ के एक न्यूज़ चैनल ने तो हद ही कर दी. तमिलनाडु के ‘MAHAA NEWS’ चैनल का रिपोर्टर तो श्रीदेवी की मौत की रिपोर्टिंग करते हुए बाथटब में ही लेट गया. सोशल मीडिया पर आम जनता से लेकर एक्सपर्ट्स तक न्यूज़ चैनल्स की कवरेज को खरी-खोटी सुना रहे हैं.


तेलुगू चैनल की कवरेज का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. कई ट्विटर यूजर्स ने यह भी कहा कि अच्छा हुआ, जो इस शख्स ने हिट एंड रन केस कवर नहीं किया. एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “इसे खुशी होगी कि इसे भाई का कार केस कवर नहीं करना पड़ा.”




वहीं, ट्विटर हैंडल @funnyleone ने फिल्म ‘पीपली लाइव’ का एक सीन शेयर किया. इसमें मीडिया का मजाक बनाते हुए लिखा कि इंडियन मीडिया इसी तरह जरूरी मुद्दों को कवर करती है.



इस चैनल ने श्रीदेवी की मौत को लेकर क्राइम सीन भी रि-क्रिएट किया कि कैसे श्रीदेवी शराब की बोतल लेकर बाथरूम में जाती हैं. वहीं, एक अन्य न्यूज़ चैनल ने श्रीदेवी की मौत को शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जोड़ दिया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मौत को इस तरह ड्रामा नहीं बनाया जाना चाहिए.


ये भी पढ़ें:  UPDATES: श्रीदेवी की मौत पर बोनी कपूर को नहीं मिली क्लीन चिट, दोबारा होगी पूछताछ


दुबई पुलिस ने बंद किया श्रीदेवी का केस, बोनी कपूर को रोका


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/india-china-face-off-army-pushes-more-troops-in-doka-la-in-longest-impasse-since-1962-1033619.html

No comments:

Post a Comment