READ MORE
क्या श्रीदेवी की मौत सामान्य नहीं है? सवाल इसलिए क्योंकि एशियानेट के मुताबिक श्रीदेवी के सिर पर चोट का गहरा निशान पाया गया है. एशियानेट ने फॉरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि श्रीदेवी के सिर पर चोट का निशान है. ये साथ ही एशियानेट ने ये दावा भी किया है कि बोनी कपूर से 3 बार पूछताछ की गई है.
श्रीदेवी की मौत मामले में उनके पति बोनी कपूर के दुबई छोड़ने पर रोक लगा दी गई है. साथ ही श्रीदेवी की बहन श्रीलता का भी बयान दर्ज किया गया है. पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज जब्त करने के साथ ही उस कमरे को सील कर दिया है जिसमें श्रीदेवी की मौत हुई थी. देखिए इस पूरे मामले पर न्यूज 18 इंडिया की एक खास रिपोर्ट.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/india-china-face-off-army-pushes-more-troops-in-doka-la-in-longest-impasse-since-1962-1033619.html
No comments:
Post a Comment