Tuesday, 27 February 2018

कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्‍तान मशीन गन से कर रहा फायरिंग


READ MORE

पाकिस्‍तान ने एक बार फिर कश्‍मीर के पुंछ सेक्‍टर में सीजफायर का उल्‍लंघन किया गया. पाकिस्‍तान की ओर से लगातार पुंछ सेक्‍टर के रिहायशी सेक्‍टर में गोलीबारी की गई. बताया जाता है पाकिस्‍तान की आरे से मशीन गन से गोली चलाई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने स्‍थानीय लोगों से घर के अंदर ही रहने की अपील की है. उधर राजौरी सेक्‍टर में फायरिंग को देखते हुए सभी स्‍कूल 72 घंटों के लिए बंद कर दिए गए हैं. भारतीय सेना भी पाकिस्‍तान की ओर से चालाई जा रही गोलियों का जवाब दे रही है.जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान की ओर से कश्‍मीर के पुंछ और राजौरी सेक्‍टर को निशाना बनाया जा रहा है. पाकिस्‍तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है और इस गोलीबारी में मशीन गन का इस्‍तेमाल किया जा रहा है. प्रशाासन ने सभी स्‍थानीय लोगों से अपील की है कि वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर रहें और घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें. इससे पहले राजौरी सेक्‍टर में भी पाक की ओर से गोलीबारी की गई. पाक की ओर से गोलीबारी को देखते हुए सभी स्‍कूल 72 घंटों के लिए बंद कर दिए गए हैं.


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/india-china-face-off-army-pushes-more-troops-in-doka-la-in-longest-impasse-since-1962-1033619.html

No comments:

Post a Comment