READ MORE
भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सैन्य अभ्यास ‘मिलन’ में हिस्सा लेने से मालदीव ने इनकार कर दिया है. नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने बताया कि 6 से 13 मार्च तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए मालदीव को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया है.लांबा ने आगे कहा कि हम हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर सतर्क हैं. हालांकि बीते कई सालों से उनकी नौसेना ऐसे ही गश्त करती रही है. कई सालों से उनकी 8 से 10 वॉर शिप हमारे इलाके के आस-पास रहते हैं.
Maldives was sent an invitation to attend ‘Milan’, a multilateral Naval practice hosted by Indian Navy though it declined a invitation. This practice will take place from 6-13 March: Navy Chief Admiral Sunil Lanba in Delhi pic.twitter.com/mjhkQfxDZp
— ANI (@ANI) February 27, 2018
मालदीव में आपातकाल बढ़ने पर भारत ने निराशा जताई
भारत ने मालदीव की संसद द्वारा आपातकाल की अवधि और 30 दिन बढ़ाने पर गहरी निराशा जाहिर जताई है. कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “मालदीव सरकार द्वारा आपातकाल की अवधि 30 दिन और बढ़ाने से हम काफी निराश हैं.”
बयान के अनुसार, “जिस तरह से मालदीव के संविधान का उल्लंघन कर मजलिस (मालदीव की संसद) ने आपातकाल बढ़ाने की स्वीकृति दी है, वह चिंता का विषय है. राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली में लगातार देरी और लोकतांत्रित संस्थानों जैसे न्यायापालिका का संचालन लगातार ठप रहने से मालदीव में हालात सामान्य होने में समय लगने की संभावना है.”
बयान के अनुसार, “यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि सभी लोकतांत्रिक संस्थान संविधान के अनुसार साफ और पारदर्शी तरीके से चलें.” मालदीव में आपातकाल अब 22 मार्च को समाप्त होगा.
भारत ने इससे पहले कहा था कि उसे उम्मीद है कि मालदीव में आपातकाल को बढ़ाया नहीं जाएगा और राजनीतिक प्रक्रिया बहाल की जाएगी. यामीन ने चीन, पाकिस्तान और सऊदी अरब और नई दिल्ली में अपने दूत भेजे थे. भारत ने हालांकि मालदीव के विदेश मंत्री की अगवानी करने से इनकार कर दिया था.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5U2Jxp-MrU0/story01.htm
No comments:
Post a Comment