READ MORE
नए साल से दो दिन पहले मुंबई के कमला मिल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बुधवार को भोईबाड़ा कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी. बताया जाता है 2700 पन्नों की चार्जशीट मुंबई पुलिस की ओर से दायर की गई है. 12 आरोपियों के खिलाफ यह चार्जशीट दायर की गई है.गौरतलब है कि नए साल से दो दिन पहले मुंबई के कमला मिल में लगी भीषण्ा आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी. मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि 29 दिसंबर को आग मोजो बिस्त्रो रेस्टोरेंट के हुक्के से फैलनी शुरू हुई और बाद में इसकी लपटें बढ़ते-बढ़ते क्लब वन अबव तक जा पहुंची थीं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/36CAPh-b3EQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment