READ MORE
चुनावी साल है और राजस्थान बीजेपी आलाकमान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. उपचुनावों में हार ने चिंता तो बढा दी है, लेकिन आलाकमान यूं ही हथियार नहीं डालने वाला. राजस्थान में पार्टी के कायाकल्प का पीएम मोदी ने खुद बीड़ा उठाया है.कर्नाटक चुनावों की व्यस्तता हो या फिर संसद में विपक्ष को काबू में करने की चुनौती, पीएम मोदी खुद राजस्थान को नहीं भूल रहे हैं. चंद हफ्ते पहले पेट्रोलियम रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए राजस्थान गए थे और अब बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे की सफलता गिनाने महिला दिवस यानि 8 मार्च को राजस्थान के झुंझुनू में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
पीएम मोदी ने 8 मार्च को राजस्थान के झुंझुनू में होंगे. इस जिले में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ आंदोलन का असर साफ नजर आने लगा है. जन्म के समय लड़कियों का अनुपात 2015-16 से बढ़ कर अब 952 हो गया है. ये 2001 में 863 और 2011 में 837 तक रह गया था. अपनी सभा में पीएम मोदी झुंझुनू और सीकर जिले के इस सफलता के लिए पुरस्कार भी देंगे.
सरकारी आंकड़ों की माने तो तीन साल पूरा होते-होते बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का असर नजर आने लगा लगा है. 22 जनवरी 2015 को पानीपत में शुरु हुई मोदी सरकार की ये मुहिम जन आंदोलन का रुप ले चुकी है. इस मुहिम का लक्ष्य है लड़की पैदा हो तो जश्न मनाओ और उसे शिक्षा प्रदान करो. केंद्र सरकार ने इस मुहिम को चलाने के लिए देश भर के 161 जिलों को चुना जिनमें बच्चों का लिंग अनुपात यानि लड़कियों की संख्या लड़कों से खासी कम थी. महिला और बाल विकास मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन 161 में से 104 जिलों में लिंग अनुपात सुधरता नजर आ रहा है.सूत्रों की माने तो पीएम मोदी जल्दी ही फिल्म लाली की सीडी रिलीज कर सकते हैं. पीएमओ ने इस संबंध मे महिला और बाल संसाधन मंत्रालय को एक खत लिखा है. राजस्थान में रहने वाले अक्षय दान भादरेश ने फिल्म बनाई है. ये फिल्म बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ आंदोलन से प्रेरित है और एक गरीब विधवा की जिंदगी पर आधारित है.
जाहिर है बीजेपी आलाकमान ने राजस्थान में हथियार नहीं डाले हैं और राजस्थान में पार्टी फिर से सत्ता में आए ये सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं.
ये भी पढ़ें:
PM मोदी ने बाड़मेर में किया पचपदरा रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ
PM मोदी ने संसद में की कांग्रेस की बोलती बंद, पढ़ाया विकास-शालीनता का पाठ
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/3GJN8DZMTJg/story01.htm
No comments:
Post a Comment