Tuesday, 27 February 2018

VIDEO: बोनी कपूर से दुबई पुलिस की पूछताछ


READ MORE
 दुबई के अखबार ख़लीज टाइम्स के मुताबिक़ श्रीदेवी की मौत के मामले में जांच के दायरे को और भी बढ़ाया जा सकता है. श्रीदेवी को शव को आज भी भारत ले जाने की इजाज़त मिलने में देरी हो सकती है. कहा जा रहा है कि जब तक ये जांच पूरी नहीं हो जाती तबतक श्रीदेवी पार्थिव शरीर दुबई से मुम्बई ले जाने की इजाज़त नहीं मिल सकती. मेडिकल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपनी मौत के समय श्रीदेवी नशे में थीं. अब तक की जांच में कहा गया है कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने सबसे पहले उनके शरीर को देखा. चूंकि बोनी सबसे पहले चश्मदीद हैं. इसलिए इस मामले में उनकी अहमियत बढ़ जाती है. ये भी कहा जा रहा है कि जब तक सरकारी वकील के दफ़्तर की तरफ़ इस मामले में हरी झंडी नहीं मिल जाती तब तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से नहीं ले जाया जा सकता है. इसलिए एक और बड़े फ़ोरेंसिक टेस्ट के लिए कहा जा सकता है. देखिए ये वीडियो.

Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-here-are-some-unknown-facts-about-bollywood-actress-sridevi-1285334.html

No comments:

Post a Comment