Wednesday, 28 February 2018

आ रही है सिल्वेस्टर स्टेलोन की मौत की खबर, ट्विटर पर लोगों ने लिखा 'कैंसर से मौत'...


READ MORE

फिल्मी दुनिया के लोगों की मौत की झूठी अफवाहें आए दिन उड़ती रहती हैं. कभी किसी अफवाह में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को मार दिया जाता है तो कभी ऐश्वर्या राय बच्चन की मौत की झूठी खबर सामने आती है. इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है. ये नाम है हॉलीवुड के रैम्बो यानी सिल्वेस्टर स्टेलोन का. ट्विटर पर एक हैंडल ने सिल्वेस्टर की तस्वीर के साथ यह लिखकर शेयर किया कि वो अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में मृत हालत में पाए गए हैं.खोज-बीन करने के बाद मालूम पड़ा कि ये खबर उसी वेबसाइट की तरफ से उड़ाई जा रही है जो एक्टर्स और सेलेब्रिटीज की मौत की अफवाह उड़ाने के लिए बदनाम है.


लेकिन ट्विटर पर वायरल हुए इस ट्वीट में सिल्वेस्टर की मौत की बहुत विस्तार में जानकारी दी गई है. ट्वीट में लिखा गया, “आज सुबह तड़के सिल्वेस्टर स्टेलोन की मौत हो गई. मौत का कारण प्रोस्टेट कैंसर था. उन्होंने अपनी इस बीमारी को हमेशा छुपाकर रखा लेकिन अंत में उनको इसके आगे हारना ही पड़ा. भगवन उनकी आत्मा को शांति दे.”




इसके बाद तो स्टेलोन को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया.





हालांकि यह पहली बार नहीं है जब स्टेलोन की मौत की अफवाह उड़ी हो. 2016 में भी एक ऐसी ही अफवाह उड़ी थी जिसके बाद इस एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपने जिंदा होने का सबूत दिया था. इस बार फिलहाल तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है लेकिन उनके सूत्रों ने इस बात को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दे दिया है.


ये भी पढ़ें:


कार में बैठे शख्‍स ने एक्टर की पत्नी के सामने किया मास्टरबेट

No comments:

Post a Comment