Tuesday, 27 February 2018

इस BJP नेता को जन्‍मदिन की बधाइयों में किसी ने नहीं लिखी उम्र, ये है वजह


READ MORE

कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्‍पा मंगलवाको 75 साल के हो गए. प्रधानमंत्री मोदी भी नई दिल्ली से कर्नाटक येदियुरप्‍पा को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. 75वें जन्मदिन के मौके पर जब येदियुरप्‍पा को हरे रंग की शॉल भेंट की गई तो वहां मौजूद हज़ारों प्रशंसक खुशी से झूम उठे. प्रधानमंत्री मोदी भी सेंट्रल कर्नाटक के देवनगर में उनके साथ मौजूद थे.मोदी ने येदियुरप्‍पा को हल देकर सम्मानित किया. बता दें कि येदियुरप्‍पा ने अपना जन्मदिन किसान सम्मेलन के रूप में मनाया. गौरतलब है कि मोदी सरकार के नियम के मुताबिक कोई भी नेता 75 साल के बाद किसी मंत्री पद पर आसीन नहीं होगा, लेकिन कर्नाटक में येदियुरप्‍पा के 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी अपने ही बनाए अलिखित नियम की अनदेखी करते नजर आए.


येदियुरप्‍पा को भी अपने 75वें जन्मदिन पर अपने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर संदेह हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने तमाम अटकलों को साफ करते हुए येदियुरप्‍पा को कर्नाटक का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया. पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार समेत पार्टी के बड़े-बड़े नेता अपने ट्वीट में बड़ी ही सावधानी से येदियुरप्‍पा की उम्र का ज़िक्र किए बिना जन्मदिन देते दिखे. राज्य बीजेपी ने भी येदियुरप्‍पा की उम्र का ज़िक्र किए बिना उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी.






शुरुआत से ही येदियुरप्‍पा को कर्नाटक में बीजेपी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने और उनके 75 साल की उम्र को लेकर पार्टी में खुसफुसाहट बनी हुई है. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि येदियुरप्‍पा को बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर देना चाहिए.


डीपी सतीश


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Y7FVpxWK2_o/story01.htm

No comments:

Post a Comment