Tuesday, 27 February 2018

एम्प्लॉइज की सैलरी बढ़ाने के मामलें में भारत ने चीन को पछाड़ा


READ MORE

एवॉन इंडिया द्वारा दुनिया के कई देशों में आय की बढ़त के मामले में 2018 में एक सर्वे किया गया. इस सर्वे के अनुसार भारत में APAC देशों में सबसे ज़्यादा सैलरी बढ़त दी जाने की संभावना है. यह औसत भारत में 9.4 फीसदी रहने की संभावना है. भारत के बाद चीन इस मामले में  6.7 फीसदी की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रहा.लगभग 20 अलग-अगल इंडस्ट्रीज़ के लगभग 1000 कंपनियों पर किए गए इस सर्वे में पाया गया कि भारत में पिछले साल लगभग 9.3 फीसदी की सैलरी बढ़त दी गई. हालांकि एक दूसरे तरह से देखा जाए तो पिछले वर्षों में दिए गए डबल-डिजिट की बढ़त की तुलना में ये कम था.


एवॉन इंडिया द्वारा किए गए इस सर्वे में पार्टनर आनंदरूप घोष ने कहा कि इस सैलरी बढ़त के कई कारण हैं जैसे कंपनी का आकार, बिज़नेस का तरीका, व पर्फॉर्मेंस आदि.
हालांकि एक खास बात ये है कि पहले से ही अच्छी तनख्वाह पा रहे लोगों की सैलरी मेंउतनी बढ़त नहीं हुई है, और सीनियर व मैनेजमेंट के स्तर पर काम कर रहे लोगों की तनख्वाह में बढ़त के इस स्तर में लगातार कमी होती आ रही है.


हालांकि प्रोफेशनल सर्विस, कंज्यूमर इंटरनेट सर्विस, लाइफ साइंस, ऑटोमोटिव व कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में सैलरी डबल-डिजिट में बढ़ने की संभावना है. पिछले सालों की तुलना में ये 20 फीसदी औसत से घटकर 15.9 फीसदी हो गया है.


ये भी पढ़ेंः
इस साल कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, जानने के लिए पढ़ें ये खबर
पैसा कमाना हो तो इन देशों में करें नौकरी, छोटे से काम पर भी मिलती है लाखों की सैलरी


 

No comments:

Post a Comment