Wednesday, 28 February 2018

स्मृति ईरानी ने दी राहुल को चुनौती, असली क्षमता जाननी हो तो बीजेपी नेताओं से करें बहस


READ MORE

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी के किसी भी नेता के साथ बहस करें तो लोगों को उनकी ‘‘वास्तविक क्षमता’’ का पता चल जाएगा.ईरानी से कोलकाता में एक सेशन के दौरान पूछा गया था कि क्या गांधी के पक्ष में जनता की बढ़ती राय बीजेपी के लिए चिंता की बात है. उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं.’’


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि व्यक्ति की वास्तविक क्षमता का लोगों को तब पता चलेगा जब वह किसी बहस के मंच पर पहुंचता है. राहुल गांधी को एक मंच पर आना चाहिए. देश के किसी भी हिस्से में (बहस के लिए) किसी भी मंच पर बीजेपी से किसी भी व्यक्ति को चुन ले. फिर देखते है कि राहुल में कितनी क्षमता है.’’


ईरानी ने कहा कि वह खुद गांधी के साथ बहस की इच्छुक थी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनसे (राहुल) बहस करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वह तैयार नहीं होंगे.’’ये भी पढ़ें-
पद्मावती विवाद: अब थरूर से भिड़ीं स्मृति, 3 नेताओं से पूछा ये सवाल
राजकुमार राव के ‘ईरानी’ कमेंट पर स्मृति ने दिया ये जवाब


Article source: http://www.jagran.com/news/national-another-petition-filed-for-demanding-jayalalitha-death-probe-16530252.html

No comments:

Post a Comment