READ MORE
- द शेप ऑफ वाटर: वर्ल्ड क्लास फिल्म आर्टिस्ट और मेक्सिकन फिल्म मेकर गुइलेर्मो डेल टोरो की ये फिल्म 1954 में बनी ‘दि क्रिएचर फ्रॉम दि ब्लैक लेगून’ पर आधारित है. ब्यूटी एंड दि बीस्ट के इर्द-गिर्द बनी ये फिल्म आपको अपनी तरफ खींचती है. मतलब ये कि आप आसानी से इससे बाहर नहीं निकल पाएंगे. परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म की लीड एक्ट्रेस सैली हॉकिन्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. कुल मिलाकर वह फिल्म की जान हैं. फिल्म में उनकी दोस्ती एक ऐसे एंफीबियन क्रिएचर से दिखाई गई है. यह फिल्म बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट साउंड मिक्सिंग, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन के लिए नॉमिनेशन मिला है. यह फिल्म आप अमेजन प्राइम(US) और आइ-ट्यून पर देख सकते हैं.
No comments:
Post a Comment