READ MORE
ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए बीजेपुर सीट पर विजय दर्ज की. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार रीता ने भाजपा उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही को 41,933 मतों के अंतर से हराकर उपचुनाव में जीत हासिल की. रीता के पति एवं तत्कालीन विधायक सुबल साहू का अगस्त, 2017 में निधन होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी.नतीजों के अनुसार, साहू को 1,02,871 और बीजेपी के अशोक पाणिग्रही को 60,938 वोट मिले. कांग्रेस के प्रणय साहू 10274 वोट ही ले सके और उनकी जमानत भी जब्त हो गई. बीजेडी ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है. इस सीट पर पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने कब्जा किया था. दिलचस्प बात यह भी है कि बीजेपी के उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही पहले बीजेडी के सदस्य थे और इसी सीट से वे साल 2000 में विधायक चुने गए थे.
नतीजों के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इससे 2019 के आम चुनाव पर असर पड़ेगा. पटनायक ने सत्तारूढ़ दल की उम्मीदवार को अपार समर्थन देने के लिए लोगों का आभार जताते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘40,000 से ज्यादा मतों के अंतर से मिली इस तरह की भारी जीत का आगामी चुनावों पर असर पड़ेगा.’
बीजद के प्रमुख पटनायक ने पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि बीजेपुर के लोगों ने हिंसा को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है, लोग लोकतंत्र में हिंसा के लिए खड़े नहीं होंगे. मैं बीजद को अपना आशीर्वाद देने के लिए बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति तहेदिल से आभार जताना चाहूंगा.’इसी बीच रीता ने कहा, ‘मैं अपने इलाके के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करूंगी और अपने पति के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी.’
ये भी पढ़ें
कोलारस-मुंगावली उपचुनाव 2018 रिजल्ट LIVE: अंतिम दौर में रोमांचक हुआ मुकाबला
राज्यसभा चुनाव: BJP के कई ‘बाहरी’ दिग्गजों को आसरा देगा यूपी
Article source: http://www.jagran.com/punjab/amritsar-16566591.html
No comments:
Post a Comment