READ MORE
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी फिल्मी पर्दे पर जितनी बेहतरीन थीं. स्टेज पर भी उनकी एनर्जी वैसी ही कमाल की थी. इसका एक नजारा साल 2013 में आईफा अवॉर्ड्स के दौरान देखने को मिला था. यहां उन्होंने अपने हिट गानों ‘नवराई माझी’, ‘हवा-हवाई’ पर परफॉर्म किया था. अब श्रीदेवी स्टेज पर आएं तो कोई उनके साथ डांस करने का मौका कैसे छोड़ सकता है. ऐसा कुछ शाहिद कपूर ने भी किया था.उस वक्त शाहिद कपूर यह अवॉर्ड नाइट होस्ट कर रहे थे. जब उन्हें मौका मिला तो वह भी श्रीदेवे के साथ उनके पॉपुलर गाने ‘चांदनी’ पर डांस करने लगे. उनके साथ स्टेज पर प्रभुदेवा भी थे. ये वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
बता दें कि शनिवार रात दुबई के एक होटल में उनका निधन हो गया था. मौत के करीब 72 घंटों बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार(27 फरवरी) देर रात भारत लाया गया. बुधवार यानी आज दोपहर करीब 3.30 बजे श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब लाया गया है. तब्बू, सुभाष घई, नीलिमा अजीज, सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी यहां पहुंच गए हैं. जावेद अख्तर, शबाना आजमी, मनीष मल्होत्रा और अरबाज खान जैसे कई सितारे सुबह से ही अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को आखिरी बार देखने यहां पहुंचे हुए थे. बीती रात रजनीकांत, सलमान और शाहरुख समेत कई बड़े सितारे बोनी कपूर के घर पहुंच गए थे.
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment