READ MORE
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का पेपर लीक होने से नाराज उम्मीदवारों ने बुधवार को लोधी एस्टेट के पास प्रदर्शन किया और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की. उम्मीदवार संसद मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही है.जानकारी के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग का पेपर लीक होने से नाराज उम्मीदवार बुधवार को संसद मार्ग की ओर प्रदर्शन करने जा रहे थे. सभी छात्र अभी लोधी एस्टेट पहुंचे ही थे कि उन्हें पुलिस टीम ने रोक लिया. गौरलतब है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल 2017 के टियर 2की परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तरकुंजी लीक हो गए थे. छात्रों का आरोप है चयन आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ही इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. छात्रों की मांग है कि इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/3GJN8DZMTJg/story01.htm
No comments:
Post a Comment