Monday, 26 February 2018

वनडे-टी20 के नंबर 1 गेंदबाज राशिद खान अब तोड़ने वाले हैं ये वर्ल्ड रिकॉर्ड


READ MORE

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने अपनी फिरकी से दुनिया के नंबर 1 वनडे और टी20 गेंदबाज होने का तमगा तो हासिल कर ही लिया है लेकिन अब बहुत जल्द वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं. राशिद खान दुनिया के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तान बनने वाले हैं. दरअसल 4 मार्च से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के पहले दो मैचों में राशिद खान अफगानिस्तान की अगुवाई करने वाले हैं क्योंकि उसके रेगुलर कप्तान असगर स्टेनेकजाई को एपेंडिक्स हो गया है और उनकी सर्जरी होने वाली है.स्टेनकजाई की गैरमौजूदगी में राशिद खान टीम का नेतृत्व करेंगे और इसके साथ ही वो दुनिया के सबसे युवा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कप्तान बन जाएंगे. राशिद खान महज 19 साल के हैं. सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के टाटेंडा टायबू के नाम है जिन्होंने 20 साल 358 दिन की उम्र में कप्तानी का जिम्मा संभाला था. भारत के सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का रिकॉर्ड नवाब पटौदी के नाम है जिन्होंने 21 साल 77 दिन की उम्र में कप्तानी का मोर्चा संभाला था.


10 दिन बाद होगी स्टेनेकजाई की वापसी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रेस रिलीज के मुताबिक टीम के कप्तान असगर स्टेनेकजाई 10 दिनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे. फिट होते ही वह टीम की कमान वापस संभाल लेंगे. स्टेनेकजाई को एपेंडिक्स हो गया है और जिम्बाब्वे में भी उनकी सर्जरी होने वाली है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम के उपकप्तान राशिद खान अफगानिस्तान के कप्तान होंगे.ये भी पढ़ें:
इस ख़ास वजह से टीम इंडिया को मिली थी साउथ अफ्रीका में सफलता


 

No comments:

Post a Comment