READ MORE
54 साल की उम्र में इस दुनिया से जाने वाली श्रीदेवी अपने लाखों-करोड़ों फैन्स को “सदमे” में छोड़कर चली गई हैं. किस्मत की इस “चालबाजी” की आगे तो किसी का बस नहीं चलता. लेकिन बॉलीवुड की इस “चांदनी” के सदाबहार अंदाज को याद करते हुए उनके फैन्स अब इंटरनेट उनकी वीडियोज खंगाल रहे हैं. यही वजह है कि उनका एक ऐड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.इस ऐड में वह पंजाबी रैपर हार्ड कौर के रैप पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उनका एनर्जेटिक अंदाज देखकर यकीन नहीं होता कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं. यह उनकी कमाल की फिटनेस थी कि इस उम्र में भी वह आसानी से इन छोटे बच्चों की मां के रोल में भी फिट हो रही हैं. श्रीदेवी का ये वीडियो फिल्म जानकार भावना सौमाया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
बता दें कि शनिवार रात दुबई के एक होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था. मौत के करीब 72 घंटों बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार(27 फरवरी) देर रात भारत लाया गया. उनके पार्थिव शरीर को इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट के जरिए मुंबई लाया गया. उनके शव को लेने के लिए एअरपोर्ट पर अनिल कपूर, अनिल की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर और श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर आए थे. उन्हें दुबई से भारत लाने के लिए अर्जुन कपूर मंगलवार को दुबई चले गए थे. रात से ही हजारों की तादाद में लोग श्रीदेवी के घर के बाहर जुटे हुए थे.
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स रेजिडेंस में रखा जाएगा. बुधवार को सुबह 9.30 बजे से उनके अंतिम दर्शन और प्रार्थना सभा आयोजित की गई है. इसके बाद दोपहर करीब 3.30 पर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अग्नि दी जाएगी.
#Sridevi’s last #advt with #Chings …which was supposed to go on air on today………….
A post shared by Bhawana Somaaya (@bhawanasomaaya) on Feb 26, 2018 at 4:01am PST
यह भी पढ़ें:
LIVE: बोनी कपूर के घर जुटने लगी कलाकारों की भीड़, 9.30 बजे से होंगे अंतिम दर्शन और प्रार्थना सभा
No comments:
Post a Comment