READ MORE
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर नए खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष मिले हैं. साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात कही गई है.अब लेटेस्ट अपडेट ये है कि श्रीदेवी के शव को जल्द ही दुबई के अल मुहैसना कंडेंसेशन सेंटर भेजा जाएगा, जहां उनके शव पर केमिकल लेप लगाया जाएगा. अभी तक साफ नहीं है कि उनका पार्थिव शरीर मुंबई कब तक पहुंचेगा. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर से इस मामले में कोई पूछताछ नहीं हुई है. उन्होंने सिर्फ अपना बयान दर्ज करवाया है.
इस मामले में यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी का कहना है कि दुबई पुलिस मंजूरी मिलने के बाद ही शव सुपुर्द कर सकती है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके लिए किस तरह की मंजूरी की जरूरत है. सूरी ने कहा कि यह उनकी आंतरिक प्रक्रिया है. इसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है.
नवदीप सूरी का कहना है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए एंबेसी लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के परिवार का दुख समझते हैं और उनके साथ भी संपर्क में हैं. सूरी के मुताबिक प्रक्रिया पूरी होने में अभी 2 से 3 दिन लग सकते हैं.
2. We are in regular contact with the family of #Sridevi and other well- wishers. We share their pain.
3. Our experience in similar cases tells us that it does take 2-3 days to complete processes
4. We leave it to the experts to determine cause of demise
Let’s be responsible— IndAmbUAE (@navdeepsuri) February 26, 2018
No comments:
Post a Comment