READ MORE
कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में मयंक अग्रवाल टीम इंडिया में चयन से अनदेखी की निराशा को भुलाकर उम्दा पारी खेलना चाहेंगे जबकि रविंद्र जडेजा छोटे फॉर्मेट में भी अपनी उपयोगिता साबित करने के इरादे से उतरेंगे. मौजूदा सीजन में 2051 रन बनाने वाले अग्रवाल को श्रीलंका में होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है और लिमिटेड ओवरों का उम्दा क्रिकेटर होने के बावजूद जडेजा 50 ओवर की भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं.कर्नाटक के अग्रवाल मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 633 रन बना चुके हैं जो भारत के लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड है. कर्नाटक की टीम को मौजूदा सीजन में करीबी मैचों में हार झेलनी पड़ी। टीम को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सिर्फ आधे घंटे खराब प्रदर्शन का खामियाजा हार के साथ भुगतना पड़ा जबकि टीम सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी. स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गौतम और श्रेयष गोपाल के रूप में तीन ऑलराउंडर कर्नाटक के बैटिंग ऑर्डर को मजबूत बनाते हैं.
टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट में युवा एमपी कृष्णा शामिल हैं जो 14 विकेट चटका चुके हैं. गोपाल के नाम 13 विकेट दर्ज हैं. कृष्णा का साथ तेज गेंदबाज टी प्रदीप निभाएंगे जो इस सीजन में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं. ये दोनों गोपाल और गौतम के साथ गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा होंगे.
पुजारा दिखाएंगे पराक्रम?सौराष्ट्र के चेतेश्वर पुजारा लिमिटेड ओवर्स में अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश करेंगे. पुजारा (289 रन) के अलावा टीम की बल्लेबाजी युवा अर्पित वसावदा (273 रन), समर्थ व्यास (296 रन) और अवि बरोत (174 रन) पर टिकी होंगी जिन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. सौराष्ट्र का मजबूत पक्ष उसके आलराउंडर हैं। प्रेरक मांकड़ ने 202 रन बनाने के अलावा 3 विकेट हासिल किए हैं जबकि चिराग जानी 10 विकेट चटकाने के अलावा 152 रन बना चुके हैं. बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा के नाम 16 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें:
इस ख़ास वजह से टीम इंडिया को मिली थी साउथ अफ्रीका में सफलता
No comments:
Post a Comment