READ MORE
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने फैसला किया है कि वो अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उन्होंने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम से उनके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ा है. भारत के खिलाफ हाल में खत्म हुई घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम के सदस्य रहे 33 साल के मोर्कल ने कहा कि ये आसान फैसला नहीं था.मोर्कल ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘ये बेहद कड़ा फैसला था लेकिन मुझे लगता है कि ये नया अध्याय शुरू करने का सही समय है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा युवा परिवार और विदेशी पत्नी है और मौजूदा व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ने इस पर काफी असर डाला है. मैंने उन्हें प्राथमिकता दी है और इस फैसले से आगे चलकर हमें फायदा ही होगा.’’
भारत के खिलाफ 2006 में टेस्ट डेब्यू करने वाले मोर्कल ने टेस्ट क्रिकेट में 83 मैच में 294 विकेट चटकाए हैं। वो इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं.
मोर्कल ने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर काफी क्रिकेट बचा है और आगे जो भी होने वाला है उसे लेकर मैं रोमांचित हूं. फिलहाल मेरी सारी ताकत और पूरा ध्यान साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली सीरीज जिताने पर लगा है.’’ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 1 मार्च से शुरू हो रहा है.ये भी पढ़ें:
इस ख़ास वजह से टीम इंडिया को मिली थी साउथ अफ्रीका में सफलता
No comments:
Post a Comment