READ MORE
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास कथित गोलीबारी के मुद्दे पर मंगलवार को भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को इस महीने छठी बार समन किया. विदेश कार्यालय ने इससे पहले भारत के उप उच्चायुक्त को 5, 15, 20, 22 और 24 फरवरी को समन किया था.विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को समन किया और 27 फरवरी को निकियाल सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की.
फैसल ने कहा कि कथित गोलीबारी में थ्रुती नारी गांव के 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि संयम बरतने के आह्वान के बावजूद भारत संघर्षविराम उल्लंघन कर रहा है और 2018 में 400 से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है जिसमें 18 नागरिकों की मौत हो चुकी है.
No comments:
Post a Comment