Tuesday, 27 February 2018

'गूगल' सर्च के जरिए पार्टी की आलोचना न करें-सीताराम येचुरी


READ MORE

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने अपने कार्यर्ताओं से कहा कि वो गूगल पर पार्टी नेतृत्व को लेकर बयानों को सर्च न करे बल्कि वो पार्टी के कार्यक्रमों को ध्यान से पढ़ें. सीताराम येचुरी ने ये बातें केरल में 22 वीं राज्य सम्मेलन में कही.दरअसल सीताराम येचुरी ने इस बयान से डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पीए मोहम्मद रियाज और उसके राज्य अध्यक्ष ए.एन. शमशीर पर निशाना साधा है. पिछले दिनों इन दोनों नेताओं ने येचुरी पर आरोप लगाया था कि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा ” किसी की आलोचना गूगल पर दिए गए बयानों की खोज के आधार पर नहीं हो सकती. ये सारी बातें पार्टी के कार्यक्रम में है.”


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयानों से उनके शब्दों की तुलना नहीं की जानी चाहिए. येचुरी के मुताबिक जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं वो सही जानकारी इकट्ठा करे ना कि वो सोशल मीडिया के भरोसे बैठे. उन्होंने कहा “पार्टी सिर्फ केरल, पश्चिम बंगाल या त्रिपुरा से संबंधित नहीं है. गठबंधन और एक रणनीतिक सोच दोनों के बीच काफी अंतर है. देश के हालात को देख कर रणनीति तैयार की जाती है. हमारी पार्टी ने कभी भी शॉर्टकट्स के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता में आने की कोशिश नहीं की है.”


सरकार की छवि को बेहतर करने के लिए पार्टी ने 40 सूत्री एजेंडा तैयार किया है.((चन्द्रकांत विश्वनाथ))


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5U2Jxp-MrU0/story01.htm

No comments:

Post a Comment