READ MORE
लव रंजन के डायरेक्शन में बनी ‘सोनी के टीटू की स्वीटी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 6.42 करोड़, शनिवार को दिन 9.34 करोड़ और रविवार को 10.81 करोड़ रुपए कमाई. फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में जारी है.इस सोमवार(26 फरवरी) को फिल्म ने 5.17 करोड़ रुपए. भारत में ये फिल्म 31.74 करोड़ रुपए कमा चुकी है. विश्वस्तर की कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के खाते में 42 से 44 करोड़ रुपए आ चुके हैं. इस तरह की शानदार कमाई से फिल्म को ‘इंस्टेंट हिट’ कहा जा सकता है.
कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह की तिकड़ी इससे पहले “प्यार का पंचनामा-2” में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुकी है. इनकी पिछली परफॉर्मेंस ही एक बड़ी वजह है जो इन्हें इस बार भी इतना प्यार मिल रहा है. फिल्म में दो दोस्तों की कहानी है. दिखाया गया है कि जब एक दोस्त की शादी तय होती है दूसरा किस तरह इनसिक्योर हो जाता है. उसे लड़की या गर्लफ्रेंड से नहीं बल्कि दोस्त की शादी से बड़ी परेशानी थी. इसे बड़े ही मजेदार इमोशन्स के साथ दिखाया गया है.
#SonuKeTituKiSweety SCORES on Mon too… Eyes ₹ 42 cr / ₹ 44 cr in Week 1, which makes it an INSTANT HIT… This film is not going to slow down soon… Fri 6.42 cr, Sat 9.34 cr, Sun 10.81 cr, Mon 5.17 cr. Total: ₹ 31.74 cr. India biz… #SKTKS 👍👍👍
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 27, 2018
यह भी पढ़ें:
ऐसा था होटल का वो बाथरूम, जहां पानी में डूबने से हो गई श्रीदेवी की मौत
No comments:
Post a Comment