Monday, 26 February 2018

मुख्यमंत्री और मंत्री बनेंगे दर्शक, जनता करेगी उद्घाटन


READ MORE

मुम्बई में एल्फिंस्टन रोड, करे रोड और अम्बिवली रेलवे स्टेशन पर बनाये गए नए फुट ओवर ब्रिज़ का उद्घाटन मंगलवार को होगा. इस समारोह में रेल मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा कई वीआईपी मौजूद रहेंगे लेकिन वो दर्शक बनकर बैठेंगे और मुम्बई की जनता इनका उद्घाटन करेगी. इन तीनों फुट ओवर ब्रिज़ को सेना ने 117 दिनों में तैयार किया है.एल्फिंस्टोन रोड स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज़ पर 29 सितंबर 2017 को हुई भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी थी. उसके बाद से ही यहां नए और बड़े फुट ओवर ब्रिज़ की ज़रूरत समझी जा रही थी. इसके अलावा करे रोड और अम्बिवली रोड रेलवे स्टेशनों पर भी रोजाना भारी भीड़ होती है. इसीलिए यहां भी नया फुट ओवर ब्रिज़ बनाया गया है.


ये भी पढ़े..


मुंबई के मुख्य मंत्री नजर आए एक म्यूजिक एल्बम में, गाया सोनू निगम की आवाज में गाना 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/jnu-academic-council-didnt-pass-compulsory-attendance-says-madhu-kishwar-1275053.html

No comments:

Post a Comment